एक्सप्लोरर

Watch: सिर्फ एक ओवर डालने के लिए मैदान पर आए मोहम्मद शमी, तीन विकेट लेकर इंडिया को दिलाई नामुमकिन जीत

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच में मोहम्मद शमी ने अपने एक ओवर में चार विकेट झटके. उनके इस लाजवाब ओवर की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया.

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल किए जाने के फैसले को सही साबित कर दिया है. उन्होंने आज ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए वार्म-अप मैच में लाजवाब गेंदबाजी की. उन्होंने महज एक ही ओवर में मैच को पलट दिया. उनकी दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने वार्म-अप मुकाबला 6 रन से जीत लिया.

टीम इंडिया ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (57) और सूर्यकुमार यादव (50) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार अंदाज में लक्ष्य का पीछा किया. आरोन फिंच (76) मिचले मार्श (35) और ग्लैन मैक्सवेल (23) की पारियों की बदौलत एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी. ऑस्ट्रेलिया को दो ओवर में महज 16 रन की दरकार थी और उसके हाथ में 6 विकेट बाकी थे. यहां हर्षल पटेल के 19वें ओवर में महज 5 रन खर्च हुए और 2 विकेट गिर गए. इसके बाद 20वें ओवर में मोहम्मद शमी ने कहर बरपाते हुए भारतीय टीम को मैच में जीत दिला दी.

इस मैच में मोहम्मद शमी भारत के शुरुआती 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं थे. वह पूरे मैच में मैदान से बाहर ही थे. लेकिन क्योंकि यह एक वार्म-अप मैच था तो इसमें टीम इंडिया ने अपने 13 खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया. मोहम्मद शमी को मैच के आखिरी ओवर में गेंद थमाई गई. इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रन बनाने थे. यहां शमी ने शुरूआती दो गेंदों पर चार रन खर्च किए और फिर अगली चार गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पैट कमिंस को बाउंड्री पर कैच आउट कराया. चौथी गेंद पर एश्टन अगार को कार्तिक की मदद से रन आउट किया. शमी ने पांचवीं गेंद यॉर्कर डाली, जिस पर जोस इंग्लिस बोल्ड हो गए. शमी की छठी गेंद भी यॉर्कर रही और इस पर केन रिचर्डसन स्टम्प उड़वा बैठे. इस तरह मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर महज एक ही ओवर में टीम इंडिया को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें...

IPL ने नीलामी के लिए शुरू की प्रोसेस, 15 नवंबर तक सभी टीमों को देनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट

T20 World Cup 2022: बारिश से धुलने पर क्या अगले दिन हो सकेंगे मैच? जानिए क्या हैं टी20 वर्ल्ड कप में रिजर्व डे के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट
सिर्फ 13 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे जो रूट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget