एक्सप्लोरर

'मुझसे किसी को कोई दिक्कत है', मोहम्मद शमी ने रिटायरमेंट पर दे दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami on Retirement: हाल ही में चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट के बाद से ही क्रिकेट गलियारों में मोहम्मद शमी के संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी, लेकिन अब शमी ने खुद इन अफवाहों को लेकर बात की है.

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट के बाद से ही क्रिकेट गलियारों में शमी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी. सोशल मीडिया पर भी कई बार सवाल उठे कि क्या 34 साल के शमी भी अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं, लेकिन शमी ने खुद इन अफवाहों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

शमी का दो टूक बयान

एक इंटरव्यू में शमी ने साफ कहा कि उनका अभी रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने रिटायरमेंट की खबरो पर तंज कसते हुए कहा, "अगर किसी को मुझसे कोई दिक्कत है, तो मुझे बताए. क्या मेरे रिटायरमेंट लेने से उनकी लाइफ बेहतर हो जाएगी? किसकी जिंदगी में मैं पत्थर बन गया हूं, जो लोग चाहते हैं कि मैं क्रिकेट छोड़ दूं? जिस दिन मुझे खुद लगेगा कि अब मन नहीं है, मैं बिना किसी दबाव के रिटायर हो जाऊंगा."

"सेलेक्ट मत कीजिए, लेकिन मैं खेलता रहूंगा"

कई बड़े मौको पर भारतीय टीम से बाहर रहने पर शमी ने कहा कि चाहे उन्हें भारतीय टीम में जगह मिले या न मिले, वह अपना खेलना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, "आप मुझे इंटरनेशनल टीम में सेलेक्ट मत कीजिए, लेकिन मैं मेहनत करता रहूंगा. डोमेस्टिक क्रिकेट हो या कहीं और, मैं मैदान पर खेलता रहूंगा."

वर्ल्ड कप जीतने का सपना बाकी

शमी ने यह भी कहा कि उनका एक बड़ा सपना अभी अधूरा है और वो है भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना. उन्होंने कहा, "2023 वर्ल्ड कप में हम जीत के बहुत करीब पहुंचे थे, लेकिन हम जीत नहीं पाए. अब मेरा पूरा फोकस 2027 वर्ल्ड कप पर है. मैं तब तक खेलना चाहता हूं और टीम को खिताब दिलाना चाहता हूं."

फिटनेस पर कर रहे हैं कड़ी मेहनत

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज और एशिया कप टीम से बाहर होने के बाद शमी अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में उन्होंने काफी मेहनत की है, खासकर वजन कम करने और लंबी स्पेल गेंदबाजी पर. उन्होंने बताया, "क्रिकेट के लिए मेरा प्यार अब भी बरकरार है. जिस दिन मेरा जुनून कम होगा, मैं खुद ही संन्यास ले लूंगा. तब तक मैं पूरी ताकत से खेलता रहूंगा."

आईपीएल 2025 में लय की तलाश

शमी ने आखिरी बार मार्च 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला. आईपीएल 2025 में भी वह गेंदबाजी करते समय संतुलन पाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. बावजूद इसके, शमी का मानना है कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह अपने प्रदर्शन से वापसी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget