एक्सप्लोरर

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा बयान, कहा- जज्बातों से नहीं...

Mohammed Shami On IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. इसको लेकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बड़ा बयान आया है.

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सितंबर से शुरू होगा, जो 28 सितंबर तक चलेगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किए जाने से काफी लोग नाराज हैं, क्योंकि इससे दोनों के बीच एक मैच तय हो गया जो 14 सितंबर को होना है. इसके बाद सुपर-4 में भी दोनों के बीच भिड़ंत हो सकती है और अगर दोनों फाइनल में पहुंची तो इसकी संख्या 3 हो जाएगी. अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर बवाल के पीछे की वजह पहलगाम हमला है, जो 22 अप्रैल को हुआ था. पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 26 भारतीय नागरिकों को मार दिया था, इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. तब तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था, अभी स्थिति बेहतर है. मोहम्मद शमी एशिया कप के स्क्वाड में शामिल नहीं है, लेकिन उनसे एक इंटरव्यू में इसको लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी राय दी.

एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर क्या बोले मोहम्मद शमी?

एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी से पूछा गया कि क्या भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए? इसके जवाब में शमी ने कहा, "क्रिकेट बोर्ड और भारतीय सरकार जो कहे, वैसा ही करना चाहिए. जज्बातों से नहीं खेला जाता है, इसमें बहुत सी चीजें देखी जाती हैं. जब सब तैयार होते हैं तो खेलना होता है और खेलना भी चाहिए."

जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आपस में खेलती हैं तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अन्य किसी भी मैच के मुकाबले ज्यादा दबाव होता है. इसको लेकर मोहम्मद शमी ने कहा, "मुझे तो ये अन्य मैचों की तरह ही लगता है, लेकिन फैंस में ही अलग तरह का जज्बा होता है और इस वजह से एक अलग ही माहौल बनता है. इसके कारण ही प्लेयर्स भी ज्यादा रोमांचित होते हैं तो मजा आता है."

कई पूर्व क्रिकेटर्स नहीं चाहते पाकिस्तान के साथ हो मैच

भारत सरकार ने हाल ही में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच की इजाजत दी है, हालांकि ये साफ़ भी किया है कि द्विपक्षीय सीरीज में भारत किसी भी खेल में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा लेकिन मल्टीटीम टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर रोक नहीं है. पूर्व क्रिकेटर्स केदार जाधव और हरभजन सिंह को लगता है कि भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget