एक्सप्लोरर

शमी फिट होते हैं तो वह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्राथमिक विकल्प: सौरव गांगुली

कोलकाता: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि अगर बंगाल के गेंदबाज़ मोहम्मद शमी फिट होते हैं तो वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की प्राथमिकता हैं. गांगुली ने अपने इस बयान के पीछे शमी के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया है. गांगुली ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच से इतर कहा, "शमी ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन किया. जिस गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हुए वह शानदार थी." उन्होंने कहा, "अगर वह फिट होते हैं तो टीम की प्राथमिकता हैं. उनको लेकर कोई संशय नहीं है." दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर और केन विलियमसन के दो अहम विकेट लिए थे और चार ओवरों में 36 रन दिए थे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था. गांगुली ने कहा कि भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर संशय है लेकिन अगर भारतीय टीम हिस्सा लेती है तो नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर चुना जाना चाहिए. गांगुली ने कहा, "गंभीर शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए उन्हें बाहर रखना अच्छा नहीं होगा. इस समय लोकेश राहुल भी चयन के लिए मौजूद नहीं हैं." रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस आईपीएल में खराब प्रदर्शन पर गांगुली ने कहा, "उन्होंने शुरुआत में ही लय खो दी थी. इसके बाद खेल के इस प्रारूप में वापसी करना मुश्किल होता है. आपके पास ज्यादा समय नहीं होता." उन्होंने कहा, "उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नहीं खेले थे. टीम में बड़े नामों का होना हमेशा इस बात की गांरटी नहीं देता कि आप अच्छा करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget