एक्सप्लोरर

'एसजी' गेंद से शिकायत पर टीम इंडिया को पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन की नसीहत

एसजी गेंद से खिलाड़ियों की शिकायत के बाद पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन ने कहा 'अगर परेशानी है तो कंपनी को बताओ'

हाल ही में हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को महज़ तीन दिनों के अंदर दो बार समेट दिया. भारतीय गेंदबाज़ों के इस जलवे से भारत को 10 विकेट से जीत मिली. बल्कि टेस्ट भी महज़ तीन दिन के अंदर खत्म हो गया.

लेकिन घरेलू सरज़मीं पर लगातार इस तरह के प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को देश में इस्तेमाल होने वाली एसजी बॉल से परेशानी है. इस मामले में पहले कप्तान कोहली और उसके बाद उमेश यादव और आर अश्विन भी इसे लेकर अपनी परेशानी जता चुके हैं.

इस मामले में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दिन भी कूद पडे हैं. उन्होंने खिलाड़ियों से अलग अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा कि इसे लेकर इतना हो-हल्ला क्यों है और क्यों भारतीय खिलाड़ी देश में भी ड्यूक बॉल के इस्तेमाल पर ज़ोर दे रहे हैं.

अज़हर ने कहा, 'मुझे आद भी याद है जब 1984-85 में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया गया था और भारतीय कंडीशन्स में उसकी हालत खराब हो गई थी. इसके बाद 1993 में एसजी गेंद का इस्तेमाल किया गया और भारतीय टीम इससे घरेलू सर्किट में बेहद कामयाब हुई.

अज़हर बोले कि 'जब हमारे स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो वो कोकाबुरा गेंद को ग्रिप करने में बहुत परेशानी महसूस करते हैं. इंग्लैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ आप जानते हैं कि अश्विन और मोईन अली की ग्रिप में कितना फर्क था.'

इसके साथ ही उन्होंने कुलदीप और उमेश के शानदार प्रदर्शन का ज़िक्र करते हुए एसजी गेंद के बचाव में कहा, 'अगर आप मैच में छह विकेट लेते हो तो फिर आप किस तरह से इसकी शिकायत कर सकते हैं? वहीं तेज़ गेंदबाज़ी में भी यादव ने 10 विकेट चटकाए फिर शिकायत की गुंजाइश कहां है?'

पूर्व कप्तान ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि वो सब कॉन्टिटेंट के किसी खिलाड़ी को इस्तेमाल होने वाली गेंद से परेशानी होते देख रहे हैं.

अज़हर ने इसके साथ ही कहा, 'जो चीज़ आपकी कंडीशन्स के हिसाब से आपको सूट करती हैं आपको उसके साथ जाना चाहिए. टेस्ट क्रिकेट का यही चैलेंज होता है. मैंने कभी इंग्लैंड जाकर ये नहीं कहा कि मुझे एसजी गेंद से खेलना है. बिल्कुल वैसे ही जब कभी इंग्लैंड यहां आता है या आएगा तो उसे भी अलग तरह की मुश्किलों का सामना करना होगा.'

अज़हर के नज़रिये से अगर कोई गेंदबाज़ पांच या 10 विकेट लेने के बाद शिकायत करता है तो इसका मतलब बिल्कुल वैसा ही है जैसे कोई बल्लेबाज़ शतक लगाने के बाद पिच को लेकर शिकायत करे.

साथ ही अज़हर बोले कि 'अगर आपको गेंद से किसी तरह की शिकायत है तो आप गेंद बनाने वाली कंपनी से बात कीजिए और उन्हें परेशानी और बदलाव के बारे में बताइये. मैंने सुना है कि खिलाड़ियों की एसजी गेंद की सीम से परेशानी है, अगर ऐसा है तो ये कंपनी को भी पता होना चाहिए.'

अज़हर ने कहा, 'जब मैं खेलता था और मुझे बल्ले से कोई परेशानी होती थी तो मैं बैट बनाने वाली कंपनी के पास ज्यादा था और उन्हें परेशानी के बारे में बताता था.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी
बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त
इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास
आज भारत-पाक मैच में टूटेंगे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, स्मृति-हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget