एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप टीम में मोहम्मद शमी लेंगे जसप्रीत बुमराह की जगह, सिराज बन सकते हैं स्टैंडबाय प्लेयर

Mohammad Shami: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के भारतीय टीम में मोहम्मद शमी जसप्रीत बुमराह के स्थान पर टीम में शामिल किए जाएंगे.

Mohammad Shami For Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने सोमवार रात बुमराह के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की. वहीं अब खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि बुमराह के स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल किया जाना तय हो गया है.

मोहम्मद शमी का टीम में शामिल होना तय
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वहीं अब खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि टी20 वर्ल्ड कप टीम में बुमराह के स्थान पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जाएगा. हालांकि आपको बता दें कि पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से शमी ने एक भी इंटरनेशनल टी20 मुकाबला नहीं खेला है.

सिराज बन सकते हैं स्टैंडबाय प्लेयर
मोहम्मद शमी के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप टीम में बतौर स्टैंडबाय प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि दीपक चाहर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो टी20 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि वह भुवनेश्वर कुमार के लिए एक बैकअप हैं. भुवनेश्वर अभी भी टीम की पहली पसंद हैं. वहीं शमी बुमराह के बैकअप के रूप में थे ऐसे में उनका टीम में शामिल होना तय है.

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बुमराह
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप खेलने के लिए फिट नहीं है. बीसीसीआई जल्द ही आईसीसी को बुमराह के रिप्लेसमेंट का नाम भेजेगा.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup 2022: शोएब मलिक से लेकर आंद्रे रसेल तक, टी20 वर्ल्ड कप में इस बार नहीं दिखेंगे ये 15 दिग्गज खिलाड़ी

Women Asia Cup: एशिया कप में टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, UAE को 104 रनों से दी करारी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
20 ओवर में 300..., भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान
20 ओवर में 300..., भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget