एक्सप्लोरर

Mohammad Rizwan: मेरी वजह से मिली सरफराज अहमद को टीम में जगह, मोहम्मद रिजवान किया बड़ा खुलासा

Mohammad Rizwan: पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने कोच और कप्तान से सरफराज अहमद को उनकी जगह पर टीम में शामिल करने की बात कही थी.

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अब इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खुद को टीम से बाहर करने की बात कहने के साथ सरफराज अहमद को मौका देने की बात कही थी. दरअसल मोहम्मद रिजवान का टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब फॉर्म देखने को मिल रहा था जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ रहा था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तानी टीम ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी. उस सीरीज में मोहम्मद रिजवान 6 पारियों में 23.50 के औसत से सिर्फ 141 रन ही बनाने में कामयाब हो सके थे. इसके बाद अब क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत में रिजवान ने यह बताया कि वह अपने प्रदर्शन के चलते प्लेइंग इलेवन में जगह बिल्कुल भी बनाने लायक नहीं थे.

सरफराज अहमद ने कहा कि आप टीम के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक से पूछ सकते हैं कि मैने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद क्या कहा था. मुझे इस बात की खुशी है कि सरफराज अहमद ने उस तरह का प्रदर्शन किया जिसकी मुझे उम्मीद थी. मैने पहले ही यह सोच लिया था कि यदि मैं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता हूं तो अगली सीरीज में नहीं खेलूंगा. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा कि यह पड़ाव सभी खिलाड़ियों के जीवन में आता है ऐसे में आप बेंच पर कुछ पारियां खराब जाने के बाद नहीं बैठ सकते.

घरेलू क्रिकेट में सरफराज ने लगातार दिखाया था शानदार फॉर्म

रिजवान ने अपने बयान में आगे कहा कि सरफराज अहमद लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें मौका जरूर मिलना चाहिए था. मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा कि सरफराज को टीम में शामिल किया गया क्योंकि जो भी पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे खेलने का मौका जरूर मिलना चाहिए.

बता दें कि पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने लंबे समय के बाद टीम में वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4 पारियों में खेलते हुए 83.75 के औसत से 335 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली.

 

यह भी पढ़े...

शेन वॉर्न के निधन के 11 महीने बाद आई वसीयत से गैर हुए माला-माल, गर्लफ्रेंड को लगा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget