एक्सप्लोरर

गलत गेंदबाजी एक्शन के कारण आईसीसी ने मोहम्मद हफीज को किया बैन

इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज को गलत गेंदबाजी एक्शन के लिए बैन कर दिया है. आईसीसी ने यह फैसला एक स्वतंत्र जांच के बाद लिया है. परीक्षण में हफीज का हाथ गेंदबाजी करते समय 15 डिग्री के आईसीसी के नियम से अधिक मुड़ता है.

दुबई: आईसीसी ने गुरुवार को पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज को गलत गेंदबाजी एक्शन के लिए बैन कर दिया है. आईसीसी ने यह फैसला एक स्वतंत्र जांच के बाद लिया है. परीक्षण में हफीज का हाथ गेंदबाजी करते समय 15 डिग्री के आईसीसी के नियम से अधिक मुड़ता है.

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "आईसीसी ने पाकिस्तान के ऑफ स्पिन गेंदबाज मोहम्मद हफीज का गेंदबाजी एक्शन एक स्वतंत्र परीक्षण में गलत पाया, इसलिए इस ऑफ स्पिनर को इंटरनेशनल क्रिकेट में तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है."

उन्होंने कहा, "आईसीसी के गेंदबाजी नियमों के अनुच्छेद 11.1 के तहत हफीज का इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिबंध सभी राष्ट्रीय क्रिकेट महासंघों की घरेलू क्रिकेट स्पर्धाओं में भी लागू होगा."

बयान में कहा गया है, "हालांकि अनुच्छेद 11.5 के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से सलाह के बाद हफीज पीसीबी के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी कर सकते हैं."

हफीज को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था जो 18 अक्टूबर को आबूधाबी में खेला गया था. इसके बाद वह एक नवंबर को उनका लफबरो यूनिवर्सिटी में स्वतंत्र परीक्षण हुआ था.

हफीज अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार करते हुए दोबारा गेंदबाजी करने की अपील कर सकते हैं. यह पहली बार नहीं है जब हफीज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा हो.

हफीज तीन साल में तीन बार प्रतिबंधित किए जा चुके हैं. वह जितनी जल्दी गेंदबाजी एक्शन में सुधार करते हैं उतनी ही जल्दी वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी कर सकेंगे. हफीज नवंबर 2014 में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के दोषी पाए गए थे जिसके बाद उन पर दिसंबर में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लग गया था.

वह अप्रैल 2015 में बदले हुए गेंदबाजी एक्शन से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए आए थे. लेकिन कुछ ही महीनों बाद गाल में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें एक बार फिर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था.

जांच में पाया गया कि उनका गेंदबाजी एक्शन गलत है. उन्हें 24 महीनों में दूसरी बार गलत गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था इसी के चलते उन पर 12 महीनों के लिए गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget