एक्सप्लोरर

MIvsRPS: फाइनल का टिकट हासिल करने वानखेड़े में पुणे से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस


MIvsRPS: फाइनल का टिकट हासिल करने वानखेड़े में पुणे से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

सौजन्य: IPL (BCCI)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीमें आज वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा.


हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में इलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी.


इस सीजन में मुंबई की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है. वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस, किरोन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा और कप्तान रोहित शर्मा किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धवस्त करने का दम रखते हैं.


वहीं, पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल ने हमेशा टीम की जरूरत को पूरा किया है.


पिछले मैच में अंबाती रायडू ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली थी. पुणे के खिलाफ रोहित उन्हें मौका दे सकते हैं.


वहीं गेंदबाजी में मुंबई के पास टी-20 के दो बड़े नाम लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह हैं. अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने कई बार अपने अनुभव से टीम को फायदा पहुंचाया है. वहीं मिशेल मैक्लैनेघन भी असरदार साबित हुए हैं.


दूसरी तरफ पुणे को बेन स्टोक्स की कमी खलेगी. वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हो चुके हैं.


पुणे ने करो या मरो के मुकाबले में पंजाब को शनिवार को 73 रनों पर ढेर कर प्ले-ऑफ्स में प्रवेश किया. उसके लिए टूर्नामेंट में अब तक जयदेव उनदाकट ने 21 और शार्दुल ठाकुर ने आठ विकेट लिए हैं. वहीं डेनियल क्रिश्चियन ने नौ विकेट लिए हैं.


इमरान ताहिर के जाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जैम्पा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी.


बल्लेबाजी में पुणे की टीम राहुल त्रिपाठी, अंजिक्य रहाणे, स्मिथ और मनोज तिवारी के ऊपरी क्रम पर निर्भर करेगी.


महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पुणे के पास अंत में एक शानदार फिनिशर भी मौजूद है.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
IPL 2027 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर? ब्रिटिश नागरिक बनने के बाद दिया बयान
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास, 49 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget