एक्सप्लोरर

MIvsRPS: IPL इतिहास में RPS पर नहीं चली MI की दबंगई, 5 मुकाबलों में 4 दफा जीता है सुरजाएंट

MIvsRPS: IPL इतिहास में RPS पर नहीं चली MI की दबंगई, 5 मुकाबलों में 4 दफा जीता है सुरजाएंट
सौजन्य: IPL (BCCI), AFP
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच टक्कर होने वाली है. इस मुकाबले की सबसे खास बात यह है कि ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में ये दोनों टीमें पहले और दूसरे स्थान पर रही हैं. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबलें हुए हैं, जिनमें पुणे को सभी मैचों में सफलता हाथ लगी है. आपको बता दें कि एक तरफ मुंबई ने जहां धमाकेदार अंदाज में इस सीजन की शुरुआत की, तो वहीं शुरुआती मैचों में हार का स्वाद चखने वाली पुणे ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए, सबसे पहले फाइनल में जगह बनाई. मुंबई इंडियंस ने ग्रुप स्टेज के 14 मुकाबलों में से 10 में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया. पुणे भी ग्रुप स्टेज के 14 में से 9 मुकाबले जीतने में कामयाब रही थी. आकड़ों पर नज़र डाली जाए तो आईपीएल में मुंबई के मुकाबले पुणे की दावेदारी अधिक मजबूत दिखाई देती है. 6 अप्रैल को मुंबई और पुणे के बीच हुए ग्रुप स्टेज मैच में पुणे ने मुंबई को 7 विकेट से मात देकर जीत के साथ अपने इस सीजन की जबरदस्त शुरुआत की थी. 24 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का दूसरा मुकाबला खेला गया. रोमांच से भरे इस मुकाबले में पुणे ने एक बार फिर मुंबई को 3 रन से शिकस्त दी. वहीं पहले क्वालीफायर में भी पुणे ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई. दोनों टीमों की आमने-सामने की टक्कर पर नजर डाली जाए तो पुणे ने दो सालों में मुंबई के साथ 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 में उसे जीत हासिल हुई, केवल एक मैच ही मुंबई इंडियंस जीत पाई है. अब फाइनल में एक बार फिर दोनों टीमें एक दूसरे के सामने होंगी. इस अहम मुकबाले में मुंबई की नजरे तीसरी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने पर होगी. वहीं, दूसरी तरफ पुणे की टीम इस मुकाबले को जीतकर पहली बार आईपीएल की चैम्पियन बनना चाहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget