एक्सप्लोरर

Mitchell Starc: आईपीएल 2015 में आखिरी बार दिखे थे मिचेल स्टार्क, फिर 7 सीजन क्यों नहीं खेले? खुद बताई वजह

IPL: पिछले 7 सालों से IPL नहीं खेलने पर मिचेल स्टार्क ने कहा कि यह मेरी खुद की च्वॉइस थी, इतने सालों तक नहीं खेलने का कोई अफसोस नहीं है. मुझे लगता है कि इससे मेरा टेस्ट करियर बेहतर हुआ.

Mitchell Starc On IPL Comeback: आईपीएल 2015 सीजन में मिचेल स्टार्क आखिरी बार खेले थे. उस सीजन मिचेल स्टार्क रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. लेकिन इसके बाद फिर 7 सीजन नहीं खेले. हालांकि, आईपीएल ऑक्शन 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को खरीदा था, लेकिन वह खेल नहीं सके थे. बहरहाल, अब मिचेल स्टार्क ने बताया कि आईपीएल 2015 सीजन के बाद वह 7 सीजन तक क्यों नहीं खेले?

'मुझे इतने सालों तक नहीं खेलने का कोई अफसोस नहीं'

तकरीबन पिछले 7 सालों से आईपीएल नहीं खेलने पर मिचेल स्टार्क ने कहा कि यह मेरी खुद की च्वॉइस थी. मुझे इतने सालों तक नहीं खेलने का कोई अफसोस नहीं है. मुझे लगता है कि आईपीएल में नहीं खेलने से मेरा टेस्ट करियर बेहतर हुआ. बहरहाल, मुझे अपने फैसले पर बहुत खुशी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह ऑक्शन में टीमों ने मेरे लिए दीवानगी दिखाई, मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं, आगामी सीजन के लिए काफी उत्साहित हूं.

आईपीएल ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की बारिश...

बताते चलें कि पिछले दिनों आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया. इस तरह मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए. मिचेल स्टार्क की बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए थी. दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क के लिए पहली बोली लगाई. इसके बाद मुंबई इंडियंस की इंट्री हुई. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बिडिंग करते रहे. जब कीमत 9.60 करोड़ रुपए हुई, फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहली बोली लगाई. इसके बाद गुजरात टाइटंस की भी इंट्री हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस बिडिंग करते रहे, लेकिन अंततः कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में मिचेल स्टार्क को खरीद लिया.

ये भी पढ़ें-

OnThisDay: आज ही के दिन 19 साल पहले टीम इंडिया के लिए पहली बार खेले MSD, डेब्यू मैच में जीरो पर पवैलियन लौटे थे माही...

IND vs SA: साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन कौन हैं? ऐसा रहा है फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget