एक्सप्लोरर

IND vs AUS: क्या स्टार्क और ग्रीन के आने से भारत को हरा सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम? जानिए फिर किसका पलड़ा रहेगा भारी

Indore Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन की वापसी हो सकती है.

IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है. यानी अब भारतीय टीम किसी भी सूरत में यह सीरीज नहीं गंवा सकती. अगर आखिरी दोनों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया जीत भी जाती है तो भी पिछली बार की विजेता होने के कारण यह ट्रॉफी भारतीय टीम के पास ही रहेगी. हालांकि फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम अब सम्मान की लड़ाई लड़ना चाहेगी और सीरीज में वापसी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में होने वाला है. यह मुकाबला 1 मार्च से शुरू होगा. यानी इस मुकाबले के पहले ऑस्ट्रेलिया के पास जोरदार तैयारी करने का अच्छा मौका होगा. सबसे अच्छी बात यह होगी इस ब्रेक में ऑस्ट्रेलिया के दो चोटिल खिलाड़ी पूरी तरह फिट भी हो सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो यह दो मैच हारकर हतोत्साहित बैठी ऑस्ट्रेलिया के लिए उम्मीद की किरण जैसा होगा.

स्टार्क और ग्रीन की हो सकती है वापसी
दरअसल, भारत में टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ही मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और जोस हेजलवुड चोटिल होकर बैठे हैं. जोस हेजलवुड तो घर लौट चुके हैं बाकी स्टार्क और ग्रीन के इस हफ्ते तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है तो ऑस्ट्रेलिया की टीम निश्चित तौर पर मजबूत होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि कैमरून ग्रीन के रूप में ऑस्ट्रेलिया को एक ऑलराउंडर मिल जाएगा, जो कि बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी में भी टीम की मदद कर सकेगा. फिर मिचेल स्टार्क तो अपनी गेंदबाजी के लिए वैसे ही जाने जाते हैं. उनके आने से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी हमलावर नजर आएगी. स्टार्क निचले क्रम में ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर जाते हैं.

क्या भारी हो जाएगा ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा?
मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन के आ जाने से ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत जरूर नजर आएगी लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम से टेस्ट जीत जाए, इसकी संभावना न के बराबर होगी. दरअसल, इंदौर टेस्ट में भी पिच के स्पिन ट्रैक होने की ही उम्मीद है. ऐसे में नागपुर और दिल्ली में जो ऑस्ट्रेलिया का हाल हुआ है, वैसा ही हाल इंदौर में खेले जाने वाले टेस्ट में भी हो सकता है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय स्पिनर्स के आगे अब तक पूरी तरह फ्लॉप रही है, वहीं भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने ठीक-ठाक बल्लेबाजी करते नजर आए हैं. अश्विन-जडेजा और अक्षर की स्पिन तिकड़ी गेंदबाजी में तो ऑस्ट्रेलिया के होश उड़ा ही रही है, साथ ही बल्लेबाजी में भी यह तीनों खूब रन बना रहे हैं. इन तीनों ऑलराउंडर्स के कारण भारत को 9वें क्रम तक बल्लेबाजी में गहराई मिलती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम 7 पर आकर खत्म हो जाता है.

भारतीय टीम अपने घरेलू मैदानों पर पिछले 44 टेस्ट मैचों में से केवल 2 मैच हारी है. यानी अपनी सरज़मीं पर भारत को पटखनी देना कभी भी आसान नहीं रहा है. ऐसे में इंदौर में होने वाले टेस्ट में भले ही स्टार्क और कैमरून ग्रीन की वापसी हो जाए, तब भी पलड़ा भारतीय टीम का ही हावी रहने वाला है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 2nd Test: भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया; अश्विन-जडेजा ने मचाया धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget