एक्सप्लोरर

माइक हसी बोले- कहीं और होना चाहिए टी20 विश्व कप, भारत जाने को लेकर नर्वस होंगी टीमें

भारत से लौटने के बाद सिडनी में माइक हसी ने कहा, "भारत में टूर्नामेंट खेल पाना काफी मुश्किल होगा. शायद यूएई या कहीं और टूर्नामेंट कराया जा सकता है. दुनिया भर के कई क्रिकेट बोर्ड भारत में फिर टूर्नामेंट खेलने के लिए टीमें भेजने को लेकर नर्वस होंगे."

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइक हसी ने 2021 टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, टी20 विश्व कप भारत में होना है, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर से यहां हालात बहुत खराब हो गए हैं, जिस कारण आईपीएल 2021 को भी स्थगित करना पड़ा. हसी आईपीएल के समय भारत में ही थे और बायो बबल में रहने के बावजूद कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे. अब स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने कहा है कि 2021 टी20 विश्व कप भारत में नहीं बल्कि कहीं और होना चाहिए. उनका मानना है कि अब दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड भारत में फिर टूर्नामेंट खेलने के लिए टीमें भेजने को लेकर नर्वस होंगे.

भारत से लौटने के बाद सिडनी में माइक हसी ने कहा, "भारत में टूर्नामेंट खेल पाना काफी मुश्किल होगा. शायद यूएई या कहीं और टूर्नामेंट कराया जा सकता है. दुनिया भर के कई क्रिकेट बोर्ड भारत में फिर टूर्नामेंट खेलने के लिए टीमें भेजने को लेकर नर्वस होंगे."

हसी ने आगे कहा, "हम आईपीएल की आठ टीमों की बात कर रहे हैं और टी20 विश्व कप में भी शायद इतनी ही टीमें होंगी. मेजबान शहर अधिक होंगे. जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि अलग अलग शहरों में खेलने से जोखिम बढ जायेगा. उन्हें काफी बड़ी आपात योजना बनानी होगी. शायद यूएई या कहीं और टूर्नामेंट कराया जा सकता है."

यूएई विकल्प के तौर पर उभरा है और आईसीसी एक जून को इस पर फैसला लेगा. भारत में अपने अनुभव को लेकर हसी ने कहा कि उनमें लक्षण थे, लेकिन उन्हें कभी जिंदगी को लेकर डर नहीं लगा. उन्होंने कहा, "उस समय मुझे बहुत अच्छा नहीं लगा. लेकिन ऐसा नहीं लगा कि जिंदगी को कोई खतरा है. मेरे शुरुआती टेस्ट में उतना गंभीर पॉजिटिव नहीं था और हम उम्मीद कर रहे थे कि अगला टेस्ट निगेटिव आयेगा और मैं ठीक हो जाऊंगा, लेकिन मैं फिर पॉजिटिव आ गया."

उन्होंने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे कुछ लक्षण अनुभव होने लगे थे और मुझे यकीन हो गया था कि मुझे कोरोना है. इसके अलावा मैं गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के साथ ही बैठता था. उसे कोरोना होने के बाद पूरी संभावना थी कि मुझे भी कोरोना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
Watch: भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को लगाया गले, वीडियो पर मचा बवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget