एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में उमेश यादव को लगी थी चोट, अगले मैच में नटराजन को मिल सकता है मौका

भारत को पहले ही मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की कमी खल रही है जो चोटिल हैं. उमेश के चोटिल होने से चार मैचों की श्रृंखला में उसकी परेशानी बढ़ सकती है. भारत मैच में पांच गेंदबाजों के साथ उतरा है और अभी उसका यह फैसला सही नजर आ रहा है.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उमेश यादव की जगह टी नटराजन को मौका मिल सकता है दरअसल उमेश यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का आठवां और अपना चौथा ओवर करते समय 33 वर्षीय उमेश तेज दर्द के कारण लड़खड़ा गये. उन्होंने तुरंत ही चिकित्सा टीम को बुलाया. इसके बाद वह लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम में चले गये. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी करके कहा, ‘‘उमेश यादव को अपना चौथा ओवर करते समय पिंडली में दर्द हुआ और बीसीसीआई के चिकित्सा दल ने उनकी जांच की. उन्हें अब स्कैन के लिये ले जाया जा रहा है.’’

उमेश ने इससे पहले अपने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को आउट किया था और वह अच्छी लय में दिख रहे थे. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज ने उनका ओवर पूरा किया. भारत को पहले ही मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की कमी खल रही है जो चोटिल हैं. उमेश के चोटिल होने से चार मैचों की श्रृंखला में उसकी परेशानी बढ़ सकती है. भारत मैच में पांच गेंदबाजों के साथ उतरा है और अभी उसका यह फैसला सही नजर आ रहा है.

टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, सीरीज में 1-1 से बराबरी की भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने मेजबाज आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मैच के चौथे दिन मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया.

112 रन की पारी खेलने वाले कप्तान अंजिक्य रहाणे को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19 के स्कोर पर ही मयंक अग्रवाल और पुजारा का विकेट गंवा दिया था. भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने नाबाद 35 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे 27 रनों पर नाबाद लौटे. गिल ने 36 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए जबकि रहाणे ने 40 गेदों पर तीन चौके लगाए.

IND Vs AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में अश्विन ने रचा इतिहास, मुरलीधरन के बेहद ही खास रिकॉर्ड को तोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget