एक्सप्लोरर

SA vs IND 5th ODI : इतिहास रचने के लिए टीम इंडिया को बदलना होगा इतिहास

छह मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे भारतीय टीम के लिए शानदार रहे. जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज जीतने की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन चौथे मुकाबले ने बाजी पलट दी.

MATCH PREVIEW SOUTH AFRICA VS INDIA 5th ODI - छह मैचों की सीरीज के पहले तीन वनडे भारतीय टीम के लिए शानदार रहे. जीत के साथ भारतीय टीम सीरीज जीतने की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन चौथे मुकाबले ने बाजी पलट दी. बारिश से बाधित मुकाबले को जीत कर साउथ अफ्रीका अब सीरीज में वापसी कर चुकी है. दोनों टीमों के बीच पांचवां मुकाबला मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा. भारतीय टीम की उम्मीद तो मुकाबले को जीत कर इतिहास रचने की होगी लेकिन आंकड़े इस बात की गवाही नहीं देते हैं. भारतीय टीम अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है.इतिहास बनाने के लिए उन्हें सिर्फ एक जीत की जरूरत है.

सिर्फ हार मिली है भारत को

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के पोर्ट एलिजाबेथ में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. भारत ने यहां अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और पांचों मं उसे हार ही मिली है. यहां तक की केनिया ने भी भारत को इस मैदान पर पटखनी दी है. पांचों मुकाबलों में भारतीय टीम कभी भी 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. पिछले पांच मुकाबलों में भारत का स्कोर 147, 179, 176, 163 और 142 रनों का रहा है.

हवाएं बनती हैं सबसे बड़ी समस्या

पोर्ट एलिजाबेथ में सबसे बड़ी समस्या यहां की तेज हवाएं हैं. बल्लेबाजों के साथ-साथ तेज गेंदबाजों को भी नई लाइन और लेंथ तलाशने में मुश्किल होती है. साथ ही फील्डरों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मौसम विभाग ने भी शाम में तेज हवा चलने की भविष्यवाणी कर दी है ऐसे में किसी भी कप्तान के लिए टॉस जीतकर फैसला लेना आसान नहीं होगा.

बदलेगी टीम

पिछले मुकाबले में मिली हार और मौसम को देखते हुए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना बढ़ गई है. केदार जाधव की फिटनेस पर अब भी सवालिया निशान बना हुआ है जिन्हें केप टाउन में हैमस्ट्रिंग चोट लगी थी और वह पिछला मैच भी नहीं खेल सके थे. अगर वो फिट रहते हैं तो श्रेयस अय्यर की जगह उनकी वापसी तय है. वापसी सिर्फ इसलिए नहीं कि वो मिडिल ऑर्डर में अपनी जगह बना रखे थे. जाधव का टीम में चयन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वो संभव है कि कल के मुकाबले में लंबी गेंदबाजी करते दिखे. तेज हवाएं तेज गेंदबाजों को मदद देती है ऐसे में कप्तान कोहली प्लेइंग इलेवन में एक ही नियमित स्पिनर को लेकर भी उतरें और मोहम्मद शमी को वापसी का मौका मिले.

रोहित के साथ मिडिल ऑर्डर फेल भारत

पूरी सीरीज में रोहित शर्मा रन बनाने के लिए तरसते दिखे हैं. चार मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 40 रन आए हैं और कागिसो रबाडा की गेंद उनके लिए परेशानियां लेकर आता है. रोहित के अलावा भारत की समस्या मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी भी है. अजिंक्य रहाणे ने चौथे नंबर पर वापसी करते हुए 79 रन की पारी के बाद 11 और आठ रन बनाए हैं. हार्दिक पंड्या का बल्ले से दौरा काफी खराब रहा है, उन्होंने पिछली दो पारियों में 14 और नौ रन बनाए हैं.

सीरीज में कोहली (393) और शिखर धवन (271) ने मिलकर बाकी बचे बल्लेबाजों (239) द्वारा मिलकर बनाए गए रनों से करीब तीन गुना रन बनाए हैं. यह निश्चित रूप से भारतीय थिंक टैंक के लिए चिंता की बात होगी.

दूसरी तरफ मेजबान टीम की चाहत भारत के खिलाफ इस मैदान पर अपने जीत के रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने की होगी. पिंक जर्सी में मिली जीत ने टीम के हौसले बुलंद कर दिए हैं. एबी डीविलियर्स की वापसी से टीम का मनोबल भी सातवें आसमान पर होगा.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर.

साउथ अफ्रीका : ऐडन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगीसानी एनगिडी, एंडिले फेलुकवायो, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, खायेलिहले जोंडो, फरहान बेहारडियन, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स.

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे शुरूहोगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget