एक्सप्लोरर

मैच फिक्सिंगः पीटरसन पर लगा 2 साल का बैन

मैच फिक्सिंगः पीटरसन पर लगा 2 साल का बैन

मैच फिक्सिंगः पीटरसन पर लगा 2 साल का बैन


जोहांसबर्गः साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज अल्वेरो पीटरसन ने 2015-16 सीजन के दौरान घरेलू टी-20 क्रिकेट में हुई मैच फिक्सिंग में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है जिसके बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने उन पर दो साल का बैन लगा दिया है. पीटरसन ने 13 अपराधों में संलिप्तता कबूल की और अपने अपराध के लिए माफी मांगी है.


 


हालांकि पीटरसन ने यह भी कहा है कि उनका मकसद मैच फिक्सिंग नहीं था.


 


इन 13 अपराधों में भ्रष्टचार के लिए जानकारी प्रदान करने, अपने विरोधी को जानकारी प्रदान करने, जांचकर्ता के साथ सहयोग न करने और जानकारी न देने तथा जांच संबंधी जानकारी को नष्ट करना शामिल है.


 


वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पीटरसन के हवाले से लिखा है, "मैं अपने परिवार, दोस्तों, क्रिकेट के प्रशंसकों, साथी खिलाड़ियों, गोटेंग क्रिकेट, लॉयंस क्रिकेट और विशेष तौर पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका से अपने किए की माफी मांगता हूं. बोदी और फिक्सर के साथ जब बैठक हुई तब मेरी मंशा मैच फिक्स करने की नहीं थी."


 


उन्होंने कहा, "मैं इस बैठक में हिस्सा लेने और अपने अधिकारियों को इस बात की जानकारी न देने के लिए शर्मिंदा हूं. मैं जानता हूं कि मुझे अपने किए की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी. मैं सीएसए द्वारा दी गई सजा को कबूल करता हूं."


 


पीटरसन साउथ अफ्रीका के छठे और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें जारी जांच में बैन झेलना पड़ा है. उनसे पहले गुलाम बोदी, थामी सोलीकिले, इथी मबहालाती, पुमी माटशिक्वे और जेम्स सेयमेस भी बैन का सामना कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget