एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने आर अश्विन को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आर अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर विरोधी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 23 रन ही दिए.

Martin Guptill on Ravichandran Ashwin: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का मानना है कि भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल है. उन्होंने कहा कि अश्विन के खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल लगता है, क्योंकि इस ऑफ स्पिनर का अपनी लाइन, लेंथ और गति पर शानदार नियंत्रण है.

चार साल बाद सीमित ओवरों के क्रिकेट में वापसी करने के बाद से अश्विन ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. टी20 विश्व कप में उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर विरोधी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया. उन्होंने अर्धशतक जड़ने वाले मार्क चैपमैन को आउट किया और फिर ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा.

गप्टिल ने मैच के बाद कहा, "वह (आर अश्विन) काफी चतुर गेंदबाज है. उसका अपनी लाइन और लेंथ पर शानदार नियंत्रण है. वह खराब गेंद नहीं फेंकता है. मुझे याद नहीं कि अपने पूरे करियर में उसने कभी खराब गेंद फेंकी हो. उसका गति में बदलाव इतना कुशल और नियंत्रित होता है कि उसके खिलाफ रन बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है."

बता दें कि भारत के खिलाफ पहले टी20 में गप्टिल ने 42 गेंद में 70 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. रविवार को टी20 विश्व कप के फाइनल में हार के बाद न्यूजीलैंड की यह लगातार दूसरी शिकस्त है.

गप्टिल ने कहा, "पिछले दो मैचों में हम खराब क्रिकेट नहीं खेले हैं. बात बस इतनी सी है कि हम सही नतीजा हासिल नहीं कर सके. क्रिकेट इसी तरह चलता है. निश्चित तौर पर यह (कार्यक्रम) अलग तरह का है. दो दिन पहले विश्व कप फाइनल और फिर विमान में बैठे और अब हम यहां भारत में एक और सीरीज खेल रहे हैं."

गप्टिल ने चैपमैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की और न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया. हालांकि इस सलामी बल्लेबाज का मानना है कि उनकी टीम ने 10 रन कम बनाए. उन्होंने कहा, पहले ही ओवर में डेरिल मिशेल का विकेट गंवाना आदर्श स्थिति नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ समय से काफी क्रिकेट नहीं खेलने के बावजूद चैपमैन ने जिस तरह सामंजस्य बैठाया और क्रीज पर समय बिताया वह शानदार था. उसके साथ शतकीय साझेदारी से टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली.

गप्टिल ने आगे कहा, "हमने संभवत: 10 रन कम बनाए, मुझे नहीं लगता कि डेथ ओवरों में हम उम्मीद के मुताबिक खेल पाए लेकिन ऐसा होता है." गप्टिल ने कहा कि भारत दौरा उन क्रिकेटरों के लिए अच्छा मौका है जो पहले यहां नहीं खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget