एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: गेंदबाजों के दमदार प्रर्दशन से दिल्ली ने बंगाल के खिलाफ की शानदार वापसी

सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन में गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली ने बंगाल को सात विकेट पर 269 रन ही बनाने दिए.

पुणे: सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन में गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली ने बंगाल को सात विकेट पर 269 रन ही बनाने दिए. बंगाल की टीम एक समय तीन विकेट पर 200 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन दिल्ली ने नवदीप सैनी (45 रन पर दो विकेट), मनन शर्मा (37 रन पर दो विकेट), विकास टोकस (50 रन पर एक विकेट), कुलवंत खेजरोलिया (57 रन पर एक विकेट) और विकास मिश्रा (59 रन पर एक विकेट) की बदौलत मजबूत वापसी की.

दिन का खेल खत्म होने पर श्रीवत्स गोस्वामी 19 जबकि आमिर गनी चार रन बनाकर खेल रहे थे.

बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन सैनी ने क्वार्टर फाइनल में गुजरात के खिलाफ दो शतक जड़ने वाले अभिमन्यु ईश्वरन (04) को चौथे ओवर में ही एलबीडबल्यू कर दिया.

बायें हाथ के स्पिनर मिश्रा ने इसके बाद ओपनर बल्लेबाज अभिषेक रमन (36) को अपनी ही गेंद पर लपककर बंगाल का स्कोर दो विकेट पर 54 रन किया.

सुदीप चटर्जी (83) और ऋतिक चटर्जी (47) ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की. टोकस ने ऋतिक को एलबीडबल्यू करके इस साझेदरी को तोड़ा. उन्होंने 85 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे.

सुदीप ने इसके बाद कप्तान मनोज तिवारी (30) के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया.

बायें हाथ के स्पिनर मनन ने तिवारी को हिम्मत सिंह के हाथों कैच कराकर बंगाल को चौथा झटका दिया और फिर सुदीप को स्थानापन्न खिलाड़ी उन्मुक्त चंद के हाथों कैच कराके विरोधी टीम का स्कोर पांच विकेट पर 209 रन किया. सुदीप ने 162 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके जड़े.

सैनी ने इसके बाद अनुस्तुप मजूमदार (32) जबकि खेजरोलिया ने दिन के अंतिम ओवर में बी अमित (09) को पवेलियन भेजकर दिल्ली की पलड़ा भारी रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget