एक्सप्लोरर

बेहतरीन पारी खेल वनडे टीम में वापसी के लिए तैयार मनीष पांडे

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम बदले हुए फॉर्मेट में एशिया कप खेलने उतरेगी.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टीम बदले हुए फॉर्मेट में एशिया कप खेलने उतरेगी. इंग्लैंड के सर्द मौसम के बाद भारतीय टीम का सामना यूएई की गर्मी से होगी. मौसम भले ही टीम के लिए कोई चुनौती न हो लेकिन मिडिल ऑर्डर की समस्या तो बनी हुई है. लंबे समय से भारतीय टीम एक खिलाड़ी को नहीं ढूंढ पाई है जो चौथे नंबर के विकल्प को खत्म कर सके. चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक कई खिलाड़ी इस स्थान के लिए आए और बाहर चले गए. टीम ने युवराज सिंह से लेकर सुरेश रैना तक को आजमाया लेकिन कोई भी खिलाड़ी जगह पक्की नहीं कर पाया.

विश्व कप से पहले भारतीय टीम के पास काफी कम मुकाबले बचे हैं जिसमें वो किसी नए खिलाड़ी को आजमा सके. ऐसे में एक नाम फिर काफी मजबूती के साथ सामने आ रहा है और उनका नाम है मनीष पांडे. दिसंबर 2017 के बाद टीम में जगह गंवाने वाले मनीष पांडे एक बार फिर वनडे टीम में वापसी के लिए तैयार हैं.

भारत में इस समय चार टीमों के बीच क्वाड्रैंगुलर सीरीज खेला जा रहा है जिसे विश्व कप से पहले बैंच स्ट्रेंथ को आजमाने वाला टूर्नामेंट कह जा रहा है. भारत की दो टीम इसमें खेल रही है और उन दो टीमों में जो बल्लेबाज सबसे अधिक चर्चा में आया है वो हैं मनीष पांडे.

इस टूर्नामेंट के साथ केदार जाधव और अंबाटी रायुडू भी अपनी योग्यता दिखा रहे हैं लेकिन दोनों छाप छोड़नें में नाकाम रहे हैं. केदार जाधव आईपीएल के पहले मुकाबले के बाद ही चोटिल हो गए थे और अब वापसी की राह देख रहे हैं. लेकिन अब तक खेले गए मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. केदार का ऑफ स्पिन टीम के लिए उपयोगी रहा है लेकिन इन मुकाबलों में उन्हें गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है जो ये संकेत देते हैं कि वो अभी तक मैच फिट नहीं हैं.

इंग्लैंड दौरे पर खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने अंबाटी रायुडू का चयन किया था लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. उनकी जगह सुरेश रैना की टीम में वापसी हुई थी लेकिन रैना प्रभावहिन रहे. इस हिसाब से देखा जाए तो रायुडू को मौका मिलना चाहिए लेकिन उनका प्रदर्शन फिलहाल अच्छा नहीं रहा है.

दूसरी तरफ मनीष पांडे ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी(117) खेल अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. पिछले पांच मुकाबलों को देखें तो उन्हें अभी तक कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है जबकि उनके बल्ले से 250 से ज्यादा रन आए हैं

अपनी वापसी की बात करते हुए मनीष ने कहा कि वो अभी बल्लेबाजी के बारे में ही सोच रहे हैं लेकिन उनकी नजर सीनियर टीम के मिडिल ऑर्डर पर टिकी है. उन्होंने कहा, क्वाड्रैंगुलर सीरीज के दौरान मैं रन बनाना चाहता हूं ताकि एशिया कप टीम में शामिल हो सकूं. उन्होंने कहा कि पहले कि तुलना में मैं अधिक परिपक्व हो गया हूं और परिस्थ्ति के मुताबकि टीम में किसी भी नंबर पर खेल सकता हूं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget