एक्सप्लोरर

संन्यास पर मलिंगा ने लिया यू-टर्न, दो साल और क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई

मलिंगा ने इस साल वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है और उन्होंने अगले साल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने की बात कही थी.

नई दिल्ली: श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने अगले साल ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है. मलिंगा ने पहले एलान किया था कि वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह वर्ल्ड कप के बाद भी खेल सकते हैं. उन्होंने कहा, ''टी-20 में चार ओवर ही डालने हैं और मुझे लगता है कि मैं इसमें खेल सकता हूं . बतौर कप्तान मैने दुनिया भर में इतने टी20 खेले हैं कि मुझे लगता है कि दो साल और खेल सकता हूं.'' मलिंगा ने कहा कि वह श्रीलंका क्रिकेट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं जिससे पता चले कि वह टी20 विश्व कप में कप्तान होंगे या नहीं. मलिंगा ने कहा, ''श्रीलंका क्रिकेट ने कहा है कि विश्व कप में मैं कप्तान रहूंगा लेकिन श्रीलंका में कुछ भी हो सकता है.'' टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज मलिंगा ने कहा कि खराब दौर से गुजर रही श्रीलंकाई टीम को स्थिर कप्तानी की जरूरत है.

IPL 13: युवराज सिंह पर दांव लगा सकती है ये टीम, ट्वीट से मिला इशारा

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के पास अच्छे गेंदबाज नहीं है और टीम लगातार अच्छा नहीं खेल पा रही है. हमें एक डेढ साल लगेंगे और तब तक संयम रखना होगा.'' मलिंगा ने कहा कि वह लगातार खेलकर ही अपनी ओर से योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा , ''मुझे लगता है कि मैं युवाओं को कुछ दे सकता हूं तो मुझे खेलना होगा . मैं नहीं खेलूंगा तो ऐसा नहीं कर सकूंगा.'' मलिंगा ने इस साल वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है. आईपीएल में लसिथ मलिंगा ने इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. मुंबई इंडियंस ने मलिंगा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन करने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget