एक्सप्लोरर

ऐसा रन आउट कभी नहीं देखा होगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने एक थ्रो से उड़ाए दोनों एंड्स के स्टंप; वीडियो वायरल

Maharashtra Premier League 2025: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में पुणेरी बप्पा टीम के लिए खेल रहे सूरज शिंदे ने एक ऐसा रन आउट किया, जो क्रिकेट इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है.

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में एक ऐसा रन आउट देखा गया, जैसा क्रिकेट इतिहास में बहुत कम देखने को मिलता है. विकेट कीपर सूरज शिंदे ने एक थ्रो से दोनों एंड्स यानी स्ट्राइक एंड और नॉन स्ट्राइकर एंड, पर स्टंप उड़ा दिए. उन्होंने बल्लेबाज को इस ढंग से रन आउट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सूरज शिंदे महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में पुणेरी बप्पा के लिए खेल रहे हैं. रायगढ़ रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने एक शानदार रन आउट किया. ये मैच की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में हुआ जब रॉयल्स लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. 

एक थ्रो से दोनों एंड्स के स्टंप उड़ाए

रायगढ़ रॉयल्स को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य मिला था. रॉयल्स की पारी के पहले ही ओवर की पांचवी गेंद पर ये यूनिक रन आउट हुआ. दरअसल बल्लेबाज ने हलके हाथ से ऑन-साइड में खेला, गेंद विकेट कीपर के पास जा रही थी लेकिन बल्लेबाज यहां एक रन लेना चाहते थे. वह दौड़ पड़े लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हर्ष मोगवीरा ने उन्हें मना कर दिया. 

इस दौरान विकेट कीपर सूरज शिंदे ने गेंद को पकड़कर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया, लेकिन गनीमत रही कि बल्लेबाज क्रीज पर आ पहुंचे. हालांकि नॉन स्ट्राइकर की किस्मत बुरी थी क्योंकि गेंद स्टंप को उड़ाती हुई सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप से जा टकराई. इस तरह नॉन स्ट्राइकर एंड वाला बल्लेबाज आउट हो गया.

मैच में क्या हुआ

ये लीग का छठा मैच था, जिसमें पुणेरी बप्पा ने 202 रन बनाए थे. यश नाहर ने सबसे अधिक 82 रन बनाए, उनके बाद ऋषिकेश ने 58 और सूरज शिंदे ने 40 रनों की पारी खेली. जवाब में रायगढ़ की टीम 103 रनों पर ढेर हो गई. पुणेरी के गेंदबाज निकित धूमल ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए. पुणेरी ने ये मैच 99 रनों से जीत लिया.

आंद्रे रसेल भी इसी तरह हुए थे आउट

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2022 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक प्लेयर आंद्रे रसेल भी कुछ इसी तरह आउट हुए थे. श्रीलंका के थिसारा परेरा ने स्लिप कॉर्डन से थ्रो कर दोनों एंड के स्टंप उड़ाए थे.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget