एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्रिकेट के बाद अब चुनावी मैदान में उतरेंगे यूसुफ पठान, TMC ने दिया टिकट

Yusuf Pathan Lok Sabha Election: पूर्व भारतीय क्रिकेट यूसुफ पठान अब चुनावी मैदान में उतरेंगे. उन्हें टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है.

Yusuf Pathan Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस सिलसिले में पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है. यूसुफ क्रिकेट के बाद अब चुनावी मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बार दमदार परफॉर्म किया है. अब वे राजनीतिक पिच पर उतरेंगे. टीएमसी ने यूसुफ को बहरामपुर से टिकट दिया है.

दरअसल ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें यूसुफ पठान का नाम भी शामिल है. पार्टी ने यूसुफ को बहरामपुर से टिकट दिया है. टीएमएस की लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद का नाम भी शामिल है. कीर्ति को वर्दवान दुर्गापुर से टिकट दिया गया है. वे यूसुफ से काफी पहले ही राजनीति में आ गए थे. अब यूसुफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. 

अगर यूसुफ पठान के क्रिकेट करियर को देखें तो वह यादगार रहा है. वे टीम इंडिया के लिए कई अहम मुकाबलों में शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. यूसुफ भारतीय टीम के लिए 57 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 810 रन बनाए हैं. वे 2 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. यूसुफ टीम इंडिया के लिए 22 टी20 मैच खेल चुके हैं. उनका फर्स्ट क्लास में भी अच्छा रिकॉर्ड रहा है. इसके साथ-साथ इंडियन प्रीमियर लीग में भी यादगार परफॉर्मेंस कर चुके हैं.

बता दें कि यूसुफ का इंटरनेशनल करियर छोटा रहा है. वे भारतीय टीम के लिए करीब 4 साल तक ही खेल पाए. उन्होंने जून 2008 में वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद मार्च 2012 में आखिरी वनडे खेला. पठान ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू टी20 मैच 2007 में खेला. वहीं आखिरी टी20 मैच मार्च 2012 में खेला.

यह भी पढ़ें : In Pics: मोहम्मद अजहरूद्दीन से रोहित शर्मा तक... टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget