एक्सप्लोरर

Asia Cup 2018: जानें विराट के बिना कितनी ताकतवर है टीम इंडिया? किस पर होगा कौन सा दारोमदार

15-28 सितम्बर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया है. एशियाई देशों के इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. जबकि शिखर धवन टीम के उप-कप्तान होंगे.

लेकिन एक नज़र में जानते हैं कि क्या विराट की गैर-मौजूदगी में एशिया कप खेलने जा रही 16 सदस्यीय टीम में एशिया कप जीतने का दमखम है.

विराट की गैर-मौजूदगी में भी बल्लेबाज़ी है मजबूत:
एशिया कप में भारत की वही ओपनिंग जोड़ी देखने को मिलेगी जो मौजूदा समय में सबसे सफल है. जी हां, टीम के कप्तान और उप-कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग में टीम का दारोमदार संभालेंगे. जबकि मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, केदार जाधव, मनीष पांडे, अंबाती रायडू टीम को ताकत देते नज़र आएंगे.

इसके बाद एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या भी बल्लेबाज़ी में मजबूती देने के लिए काफी हैं.

भारतीय टीम के बल्लेबाज़ी लाइनअप को देखकर ये साफ नज़र आता है कि विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में भी बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के लिए मजबूत बल्लेबाज़ी लाइनअप को यूएई भेजने का फैसला किया है. जिसके पास अनुभव के साथ-साथ हर मैच में उसकी परिस्थिती के हिसाब से खेलने का दमखम है. 

Asia Cup 2018: जानें विराट के बिना कितनी ताकतवर है टीम इंडिया? किस पर होगा कौन सा दारोमदार

विकेट कीपिंग:
टीम इंडिया के कप्तान विराट इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं लेकिन भारत के पूर्व कप्तान पाकिस्तान को वर्ल्डकप में दो बार धूल चटाने वाले एमएस धोनी टीम के साथ बने हुए हैं. धोनी अपने अनुभव के साथ-साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालेंगे.

वहीं उनके साथ रिज़र्व विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को टीम के साथ रखा गया है. दिनेश कार्तिक ने हाल ही में शॉर्टर फॉर्मेट में शानदार फॉर्म दिखाई थी. जिससे ये पता चलता है भारतीय बल्लेबाज़ी में बहुत अधिक गहराई है.

सबसे धारदार तेज़ गेंदबाज़ी:
यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह और स्विंग के सिकंदर भुवनेश्वर कुमार किसी भी बल्लेबाज़ी लाइनअप को परेशान करने के लिए काफी हैं. बुमराह मौजूदा समय में वर्ल्ड के नंबर एक तेज़ गेंदबाज़ हैं. वहीं भुवी के गेंदों का समझ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं रहता है.

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इनके अलावा शार्दुल ठाकर एक बार फिर से तीसरे गेंदबाज़ की भूमिका में नज़र आएंगे. इन तीनों के अलावा एक युवा गेंदबाज़ को भी टीम में शामिल किया गया है. अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियों में छाए खलील अहमद को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है.

राजस्थान के टोंक के इस 20 वर्षीय गेंदबाज़ ने हाल ही में चार देशों की सीरीज़ में अपनी गेंदों से सबको अपना कायल कर दिया था. बाएं हाथ के इस युवा को भी टीम इंडिया में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया गया है.

इन चारों के अलावा एक गेंदबाज़ की भूमिका निभाने के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद हैं. जिन्होंने अपने बल्ले के साथ-साथ गेंदों से भी विरोधी टीमों को पस्त किया है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2016 का उनका प्रदर्शन तो खुद पाकिस्तान भी नहीं भूला होगा.

स्पिन के सौदागर:
बल्लेबाज़, विकेटकीपिंग, तेज़ गेंदबाज़ी के बाद बात आती है फिरकी गेंदबाज़ी की और जब टीम के पास चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हों तो फिर किसी भी और ज़रूरत ही क्या है. 

Asia Cup 2018: जानें विराट के बिना कितनी ताकतवर है टीम इंडिया? किस पर होगा कौन सा दारोमदार

जी हां, कुलदीप यादव आईसीसी की वनडे रैंकिंग में छठे पायदान पर मौजूद हैं. इसके साथ ही वो इस साल भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं. उन्होंने साल 2018 में खेले कुल 9 वनडे मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं.

वहीं चहल के आगे भी बड़े-बड़े बल्लेबाज़ पानी भरते नज़र आते हैं. वो भी 18 विकेटों के साथ साल 2018 में भारत के दूसरे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं.
इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल पर भी टीम के साथ मौजूद हैं. टीम इंडिया स्पिन अटैक में भी अपनी पूरी पावर के साथ एशिया कप में भाग लेने जा रही है.

भले ही कप्तान की गैर-मौजूदगी में पहली बार सुनने पर टीम इंडिया कमज़ोर सुनाई दे. लेकिन हकीकत में भारतीय टीम विराट को छोड़ अपनी पूरी पावर के साथ पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेस जैसी अन्य टीमों का सामना करने जाएगी.

भारत के पास इस टूर्नामेंट के लिए रोहित, धोनी, धवन, कार्तिक के रूप में अनुभव भी है और पांड्या, पांडे, चहल के रूप में युवा जोश भी. ऐसे में भारत के लिए एशिया कप जीतने का ये अच्छा मौका है. साथ ही एशियाई देशों को ये बताने का भी सुनहरा मौका है कि एशिया के सिकंदर हम हैं.

एशिया कप कब से:
संयुक्त अरब अमीरात में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत की टक्कर पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमों के साथ होगी. भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है.

टीम इंडिया का टूर्नामेंट का पहला मैच 17 सितंबर को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget