एक्सप्लोरर

ICC Rankings: वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया, आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग

ICC Rankings: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा पारी और 132 रनों से हराने के बाद भारतीय टीम अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी पहले पायदान पर पहुंच गई है.

India Test Ranking: भारतीय क्रिकेट टीम ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद अब टेस्ट रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल कर लिया है. आईसीसी की तरफ से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 115 अंकों के साथ जहां पहले पायदान पर पहुंच गई है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है. अब भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन गई है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज थी जबकि कंगारू टीम पहले स्थान पर थी. नागपुर में मिली एकतरफा जीत का लाभ टीम को टेस्ट रैंकिंग में भी और वह सभी फॉर्मेट में वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर-1 टीम बन गई है.

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर-1 के पायदान पर काबिज होने में कामयाब हुई है. नागपुर टेस्ट मैच में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के 126 अंक थे जिसके बाद हार मिलने की वजह से उनके 111 अंक ही रह गए. वहीं भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बनाने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. जिसमें यदि वह इस टेस्ट सीरीज के बाकी बचे 3 मुकाबलों में से 2 को भी जीतने में कामयाब होती है तो टीम फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लेगी.

अश्विन भी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे दूसरे पायदान पर

नागपुर टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी का कमाल साफतौर पर देखने को मिला था, जिसमें दोनों ने मिलकर मैच में कुल 15 विकेट हासिल किए थे. अब अश्विन ताजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में चौथे पायदान से सीधे दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं जिसमें उनके 846 रेटिंग अंक हैं. वहीं पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से उनका अंतर 21 रेटिंग अंक का रह गया है.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय, स्टार्क और ग्रीन की होगी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
अंपायर के मुंह पर लगी गेंद, ICU में करना पड़ा भर्ती; वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
ऑस्ट्रेलिया ने किए बड़े बदलाव, बांग्लादेश से दूसरे टेस्ट के लिए किया टीम का एलान
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget