एक्सप्लोरर

मैथ्यूज की हुई छुट्टी, एक साल बाद टी20 टीम में लौटे लसिथ मलिंगा

इंग्लैंड के खिलाफ 27 अक्टूबर को होने वाले एकमात्र टी 20 मैच के लिए श्रीलंका टीम में मलिंगा की वापसी हुई है

इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टी 20 मैच के लिए श्रीलंका ने टीम का एलान कर दिया है. टीम में एक साल बाद तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है. वहीं थिसारा परेरा को टीम की कमान सौंपी गई है. टीम में इनके अलावा भी कई बदलाव देखने को मिले हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मैच में टीम की कमान संभालने वाले एंजेलो मैथ्यूज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा को भी टीम में जगह नहीं मिली है.

इनके अलावा लाहिरू कुमारा, बिनूरू फर्नाडो और शेहान जयासूर्या को भी टीम में नहीं चुना गया है. जयासूर्या को हालांकि चार स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है.

इन चारों के स्थान पर विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला, स्पिनर कामिंडू मेंडिस तेज गेंदबाज दुशमंथा चामिरा, नुवान प्रदीप को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है.

मलिंगा ने सितंबर-2017 में टीम के लिए आखिरी टी-20 खेला था. वह खेल के सबसे छोटे प्रारुप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शाहीद अफरीदी से सिर्फ आठ विकेट दूर हैं. उनके पास अपने विकेटों की संख्या को बढ़ाने का मौका है.

इकलौता टी-20 मैच 27 अक्टूबर को खेला जाएगा.

टीम :- थिसारा परेरा (कप्तान), दिनेश चंडीमल, निरोशन डिकवेला, कुशल जनिथा परेरा, कुशल मेंडिस, धनंयज डी सिल्वा, दासुन शनका, कामिंडु मेंडिस, इसुरू उदाना, लसिथ मलिंगा, दुशमंथा चामिरा, अकिला धनंजय, कासुन रजिथा, नुवान प्रदीप, लक्षण संदकाना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget