एक्सप्लोरर

क्रिकेट जगत में मचा बवाल, लंका T10 से आया मैच फिक्सिंग का मामला; टीम का मालिक गिरफ्तार

Lanka T10 League: श्रीलंका में खेले जा रहे लंका टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में एक बड़ा घोटाला सामने आया है. इस टूर्नामेंट की एक टीम के मालिक प्रेम ठक्कर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Lanka T10 Galle Marvels Owner Prem Thakkur Arrested: लंका टी10 सुपर लीग टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. मैच फिक्सिंग के आरोप में गॉल मार्वल्स टीम के मालिक प्रेम ठक्कर को गिरफ्तार किया गया है. टूर्नामेंट शुरू होने के ठीक एक दिन बाद यह घटना हुई, जिससे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं. ठक्कर को गुरुवार को श्रीलंका के कैंडी स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया. शुक्रवार को उन्हें कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 16 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंकाई पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक प्रेम ठक्कर को श्रीलंका के 2019 खेल अपराध रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है. यह कानून मैच फिक्सिंग और खेलों से जुड़े भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाया गया था. पुलिस ने बताया कि ठक्कर को एक विदेशी खिलाड़ी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जिसने ठक्कर पर मैच फिक्सिंग की पेशकश करने का आरोप लगाया था.

श्रीलंका में फिक्सिंग के खिलाफ सख्त कानून
यह पहली बार नहीं है जब श्रीलंका में किसी फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है. इस साल मई में लंका प्रीमियर लीग (LPL) की दांबुला थंडर्स टीम के सह-मालिक तमीम रहमान को भी मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. 2019 में श्रीलंका दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया जिसने खेलों में भ्रष्टाचार को अपराध घोषित किया. इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर दस साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

लंका टी10 क्या है?
लंका टी10 सुपर लीग श्रीलंका का पहला टी10 फ्रैंचाइज टूर्नामेंट है. इसका आयोजन इनोवेटिव प्रोडक्शन ग्रुप, टी10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और टी10 ग्लोबल स्पोर्ट्स जैसे ग्लोबल ग्रुप्स द्वारा किया जाता है. इन कंपनियों ने दुनिया भर में कई सफल टी10 लीग का आयोजन किया है.

यह भी पढ़ें:
Babar Azam: बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, विराट-सूर्या आसपास भी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget