KS Bharat Debut: टेस्ट डेब्यू के लिए केएस भरत को मिली टीम इंडिया की कैप, देखें कैसे इमोशनल होकर मां को लगाया गले
IND vs AUS: केएस भरत डेब्यू कैप मिलने के बाद बेहद इमोशनल हो गए. इसके बाद उन्होंने अपनी मां को गले से लगा लिया. भरत की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

KS Bharath IND vs AUS Viral Photo: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, भारत के लिए सूर्यकुमार यादव के अलावा केएस भरत टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर केएस भरत का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में डेब्यू कैप मिलने के बाद केएस भरत बेहद इमोशनल हो गए. इसके बाद इमोशनल केएस भरत ने अपनी मां को गले से लगा लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
सोशल मीडिया पर केएस भरत का फोटो खूब वायरल हो रहा है. वहीं, इस फोटो पर कमेंट्स कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले केएस भरत घरेलू मैचों के अलावा आईपीएल में खेल चुके हैं, लेकिन अब भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है. केएस भरत के अलावा सूर्यकुमार यादव टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था. अब वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.
Congratulations on your debut @KonaBharat
— Asvanth (@asvanth1808) February 9, 2023
No more bigger support than your parents alongside your debut.
A much deserved red ball call.
Go long Bharath.#KsBharat #INDvsAUS #BorderGavaskarTrophy #BGT2023 pic.twitter.com/Yj00AIuxry
What a beautiful picture - KS Bharat's माँ hugged him after knowing he'll debut for India. 🫶❤#INDvsAUS #INDvAUS #BGT2023 #BGT #BorderGavaskarTrophy #KsBharat #GILL #SuryakumarYadav pic.twitter.com/X69Zi66hza
— Women's Premier League (WPL) #WPL2023 (@wpl2023) February 9, 2023
This is beautiful ❤️
— RCB Fan Army Official (@rcbfanarmy) February 9, 2023
Congratulations #KsBharat #INDvsAUS #BGT2023 pic.twitter.com/Sh7bss40f1
डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा रहा है केएस भरत का प्रदर्शन
वहीं, फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो केएस भरत ने 86 फर्स्ट क्लास मैचों में 38 की औसत से 4707 रन बनाए हैं. इस दौरान केएस भरत का स्ट्राइक रेट 59.8 का रहा है. इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लिस्ट-ए मैचों और घरेलू टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. इस विकेटकीपर बल्लेाबज ने 64 लिस्ट ए मैचों में 33.6 की औसत से 1950 रन बनाए हैं. जबकि 67 टी20 मैचों में 1116 रन दर्ज है. वहीं, केएस भरत ने आईपीएल, फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और घरेलू टी20 मैचों में क्रमशः 4, 297, 69 और 48 कैच लपके हैं.
ये भी पढ़ें-
KS Bharat Debut: नागपुर टेस्ट में केएस भरत को मिला डेब्यू का मौका, जानें कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन
















