एक्सप्लोरर

Krunal Pandya ने अपने डेब्यू मैच का अर्धशतक पिता को समर्पित किया, कहा- हर गेंद के बाद आप मेरे मन में थे

26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले क्रुणाल ने 31 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए. अपनी इस पारी के दौरान क्रुणाल ने लोकेश राहुल (नाबाद 62) के साथ छठे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 112 रनों की साझेदारी की.

भारतीय आलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अपने डेब्यू वनडे में बनाई गई अर्धशतकीय पारी को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है. क्रुणाल ने मंगलवार को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले से अपने वनडे करियर की शुरुआत की. उन्होंने अपने इस डेब्यू वनडे में 31 गेंद पर 58 रन की नाबाद पारी खेली. वह वनडे क्रिकेट इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं.

26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने वाले क्रुणाल ने 31 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए. अपनी इस पारी के दौरान क्रुणाल ने लोकेश राहुल (नाबाद 62) के साथ छठे विकेट के लिए 61 गेंदों पर 112 रनों की साझेदारी की. क्रुणाल के पिता का जनवरी में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया था.

क्रुणाल ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, " पापा हर गेंद के बाद आप मेरे मन में थे और मेरे दिल में भी. जब मैंने आपको अपने साथ महसूस किया तो मेरे आंसू निकल आए."

आलराउंडर ने आगे लिखा, " मेरी ताकत बनने के लिए बहुत शुक्रिया, मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट बनने के लिए बहुत शुक्रिया. मुझे उम्मीद है कि मैंने आपको गर्व महसूस कराया होगा. यह पारी आपके लिए है. हम जो कुछ करें सब आपको समर्पित है, पापा."

क्रुणाल भारत के लिए वनडे डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने वाले 15वें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के जॉन मौरिस का रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 1990 में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था.

मैच के बाद क्रुणाल काफी गमगीन नजर आए. वह ठीक से बोल नहीं पा रहे थे. उन्होंने कहा कि वह यह पारी अपने मरहूम पिता को समर्पित करना चाहते हैं. क्रुणाल भारत के लिए खेलने वाले एक अन्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के भाई हैं. दोनों भाई आईपीएल में मुम्बई इंडियंस के लिए खेलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच, इस दिन होगी भिड़ंत; नोट कर लीजिए तारीख
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

वीडियोज

CM Yogi Speech: Janamashtmi पर सनतान विरोधियों को CM Yogi का संदेश। Mathura। UP Election 2027
Chitra Tripathi: Mathura-Kashi से तय होगा 27 का नतीजा? | UP | CM Yogi | Aniruddhacharya | Akhilesh
Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
UP चुनाव 2027: कांग्रेस-सपा में सीट शेयरिंग पर खींचतान, खुलकर सामने आई कलह!
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
भारत या पाकिस्तान, देखें महिला T20 में किसका पलड़ा भारी
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
'मिर्जापुर द मूवी' ने 5 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, 'टॉक्सिक' समेत इनको हुआ भारी नुकसान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
Embed widget