एक्सप्लोरर

KKRvRCB: विराट की आरसीबी को मिली एक और हार, लिन ने KKR को दिलाई जीत

ओपनर क्रिस लिन के नाबाद 62 रन की बदौल कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बनाया

नई दिल्ली/बेंगलुरू: ओपनर क्रिस लिन के नाबाद 62 रन की बदौल कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छह विकेट से हरा दिया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे कोलकाता ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर हासिल कर लिया.

कोलकाता की आठ मैचों में यह चौथी जीत है जबकि बेंगलोर को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है.

बेंगलोर से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता के लिए ओपनर क्रिस लिन और सुनील नरेन (27) ने बारिश आने से पहले 6.3 ओवरों में 55 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई और खेल को रोकना पड़ा.

खेल जब दोबारा शुरु हुआ तो मुरुगन अश्विन ने नरेन को सीमा रेखा के पास कैच कराकर बेंगलोर को पहली सफलता दिलाई. लिन और नरेन ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 59 रन की साझेदारी की. नरेन ने 19 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया.

अश्विन ने फिर रोबिन उथप्पा (36) को अपना दूसरा शिकार बनाया. उथप्पा ने 21 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. उथप्पा का विकेट 108 के कुल स्कोर पर गिरा. लिन और उथप्पा के बीच दूसरे विकेट लिए 49 रन की साझेदारी हुई.

लिन और नीतीश राणा (नाबाद 15) के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई. राणा ने 10 गेंदों पर दो चौके जड़कर रिटायर्ड हर्ट हुए.

राणा के रिटायर हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आंद्र रसैल (0) अपने 30वें जन्मदिन पर खाता खेले बिना मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों लपके गए. रसैल का विकेट 16.3 ओवर में 139 के स्कोर पर गिरा.

रसैल के आउट होने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक (23) ने लिन का अच्छा साथ दिया. कोलकाता को आखिरी तीन ओवरों में जीत के लिए 29 रन बनाने थे और उसने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया.

लिन ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 52 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. लिन और कार्तिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हुई. कार्तिक ने 10 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. शुभमन गिल ने नाबाद पांच रन बनाए.

कोलकाता ने आखिरी पांच ओवर में 53 रन बटोरे. बेंगलोर के लिए अश्विन ने 36 रन दो विकेट और सिराज ने 40 रन पर दो विकेट लिए.

इससे पहले, कप्तान विराट कोहली (नाबाद 68) के शानदार अर्धशतक और ब्रैंडन मैक्कलम (38) की उपयोगी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा लेकिन उसके गेंदबाज इस लक्ष्य का बचाव वहीं कर सके.

यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बेंगलोर के आपनरों मैक्कलम और क्विंटन डी कॉक (29) ने 8.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की.

कुलदीप यादव ने डी काक को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी का अंत किया. डी काक ने 27 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया. डी काक के आउट होने के बाद मैक्कल भी 28 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाकर आंद्र रसैल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे.

रसैल ने अगली ही गेंद पर मनन वोहरा (0) को अपना दूसरा शिकार बनाया. हालांकि विराट ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने मंदीप सिंह (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की. मंदीप 14 गेंदों पर दो छकके लगाए. उन्हें रसैल ने अपना तीसरा शिकार बनाया.

विराट ने इसके बाद कोलिन डी ग्रैंडहोम (नाबाद 11) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन की अविजित साझेदारी कर बेंगलोर को चार विकेट पर 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया.

विराट ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. बेंगलोर ने आखिरी पांच ओवरों में 66 रन जोड़े.

कोलकाता के लिए आंद्रे रसैल ने 31 रन पर तीन विकेट तीन और कुलदीप यादव ने 20 रन पर एक विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात
भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान
पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget