एक्सप्लोरर

IPL 2024 Auction: KKR पर होगा सबसे ज्यादा लोड, ऑक्शन में चुननी होगी लगभग आधी टीम; जानें कितना भरा हुआ है पर्स

Kolkata Knight Riders: IPL 2024 के लिए 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी को 12 खिलाड़ी चुनने होंगे. उसके पास 32.7 करोड़ का पर्स बाकी है.

IPL 2024: आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट सामने आने के बाद आगामी नीलामी की भी तस्वीर साफ हो गई है. फ्रेंचाइजियों के पास कितने-कितने स्लॉट्स बचे हुए हैं और इसके लिए उनके ऑक्शन पर्स में कितनी-कितनी रकम बची है, यह अब सबके सामने है. ऐसे में विश्लेषण किया जाए तो IPL 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन में सबसे ज्यादा व्यस्त कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी रहने वाली है.

दरअसल, कोलकाता फ्रेंचाइजी ने शनिवार (26 नवंबर) को अपनी स्क्वाड से 12 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया. आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. यानी अब आगामी नीलामी में कोलकाता को 12 खिलाड़ियों को अपने पाले में करना होगा. बाकी टीमों के लिए यह आंकड़ा महज 6 से 9 खिलाड़ियों के बीच में ही है.

कोलकाता के पास उपलब्ध इन 12 स्लॉट्स के लिए उसके पर्स में 32.7 करोड़ रुपए होंगे. यानी प्रति स्लॉट औसतन उसके पास 2.72 करोड़ रुपए रहेंगे. ऐसे में ऑक्शन वाले दिन इस फ्रेंचाइजी को बड़ी सोच समझ के साथ खिलाड़ियों पर दांव लगाने होंगे. एक भी बड़ा दांव फ्रेंचाइजी के लिए बाकी स्लाट्स भरने में मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

ऐसी है कोलकाता की स्क्वाड
वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स की स्क्वाड में 13 खिलाड़ी हैं. इनमें 4 विदेशी खिलाड़ी हैं. इन पर कोलकाता की टीम ने कुल 67.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास है. बता दें कि पिछले सीजन में केकेआर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

रिटेन प्लेयर्स: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, जेसन रॉय, नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, सुनील नरिन, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर.

रिलीज प्लेयर्स: उमेश यादव, आर्या देसाई, डेविड विज़, जॉन्सन चार्ल्स, कुलवंत खेजरोलिया, लिट्टन दास, लॉकी फर्ग्यूसन, मंदीप सिंह, एन जगदीशन, शाकिब अल हसन, शार्दुल ठाकुर, टिम साउदी, 

यह भी पढ़ें...

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन में खुलकर खेलेंगे RCB और SRH, भारी पर्स और कम स्लॉट के चलते लगा पाएंगे बड़े दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget