एक्सप्लोरर

INDvsAUS: 100 फीसदी फिट होने पर ही आखिरी टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली



INDvsAUS: 100 फीसदी फिट होने पर ही आखिरी टेस्ट खेलेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली/धर्मशाला: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने निर्णायक धर्मशाला टेस्ट से पहले ये साफ कर दिया है कि अगर वो 100 फीसदी फिट होंगे तो ही कल से शुरू होने वाले धर्मशाला टेस्ट में खेलेंगे. मैच से एक दिन पहले आज कप्तान ने प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए ये साफ कर दिया कि उनकी फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला कल मैच से पहले फिटनेस टेस्ट के बाद ही होगा. 


विराट ने कहा कि 'वो बाकी खिलाड़ियों से अगल नहीं है, टीम के बाकी खिलाड़ियों की तरह ही उनके लिए भी वही प्रक्रिया है और वो मैदान पर तभी उतरेंगे जब 100 फीसदी फिट होंगे.'



विराट ने कहा, 'मुझे अभी कुछ और समय चाहिए, मैं अभी कुछ नहीं कह सकता कल होने वाले फिटनेस टेस्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हमारी टीम के फिज़िकल ट्रेनर इस पर आखिरी फैसला करेंगे.


कोहली को रांची टेस्ट के दौरान बाउंड्री लाइन पर गेंद रोकने के प्रयास में कंधे में चोट लगी थी. जिसके बाद वो पूरी तरह सहज नहीं दिखे.


तब से लेकर अब तक ऐसी तमाम खबरें सामने आ रही हैं कि कप्तान विराट कोहली का अंतिम टेस्ट में भाग लेना संदिग्ध है. कवर के तौर पर मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भी बुला लिया गया है.


भारतीय कप्तान ने बीते दिन धर्मशाला में नेट अभ्यास नहीं किया ताकि वह कंधे को आराम दे सकें.


युवा अय्यर को घरेलू सत्र में मुंबई के लिये अच्छे प्रदर्शन का फल मिला है. उसने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी दोहरा शतक जड़ा था.


कोहली बीते दिन भी अभ्यास के दौरान मैदान पर मौजूद थे. उनके दाहिने कंधे पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने वार्म अप किया लेकिन अभ्यास नहीं किया.


अगर भारतीय कप्तान आखिरी निर्णायक टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका होगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget