एक्सप्लोरर

फिर से विलियमसन का विकेट लेने की योजना नहीं: कोहली

भारतीय टीम इस मुकाबाले को जीतने के बाद फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर चैम्पियन बनी थी. मौजूदा विश्व कप में विलियमसन की बल्लेबाजी की महत्व को ऐसे भी देखा जा सकता है कि उन्होंने अब तब 481 रन बनाये है जो टीम के रनों का 29 प्रतिश्त है.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 साल पहले अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का विकेट लिया था लेकिन मौजूदा आईसीसी विश्व कप में मंगलवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में ऐसा करने की उनकी कोई योजना नहीं है. मलेशिया में 2008 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भी कोहली और विलियमसन अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे थे और कामचलाऊ मध्यम तेज गति से गेंदबाजी करने वाले कोहली ने उस मैच में विलियमसन का विकेट लिया था जो स्टंप आउट हुए थे.

भारतीय टीम इस मुकाबाले को जीतने के बाद फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर चैम्पियन बनी थी.

मंगलवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबाले पर जब कोहली से अंडर-19 विश्व कप के उस मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ कल जब मैं विलियमसन से मिलूंगा तो उसके बारे में याद दिलाउंगा. मुझे उम्मीद है कि उसे भी याद होगा. यह जानना शानदार है कि अंडर-19 विश्व कप के 11 वर्षों के हम राष्ट्रीय टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं.’’

तीस साल के भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ हमने इसके बारे में पहले भी बात की है. हमारी और उनकी टीम के अलावा दूसरी टीमों में भी उस विश्व कप (अंडर-19) के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और अभी भी खेल रहे है. यह देखना काफी अच्छा है.’’

कोहली ने कहा, ‘‘ यह अच्छी यादें है और ऐसा फिर से हो रहा है यह जानकर दोनों को अच्छा लगेगा. ना तो मैंने ना ही उन्होंने सोचा होगा कि एकबार फिर से ऐसा होगा, लेकिन यह बहुत अच्छी चीज है.’’ कोहली से जब उस मैच में विलियमसन के विकेट के बारे में पूछा गया तो उन्हें इसके बारे में याद नहीं था. भारतीय कप्तान ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘‘ मैंने केन (विलियमसन) का विकेट लिया था? मैंने ऐसा किया था? मुझे नहीं पता कि यह फिर से संभव है या नहीं. ’’ कोहली को विलियमसन की प्रतिभा के बारे में 2008 में हुए अंडर-19 विश्व कप से एक साल पहले ही पता चल गया था.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ मुझे याद है 2007 में हमारी टीम न्यूजीलैंड गई थी. हम अंडर-19 टेस्ट मैच खेल रहे थे और उन्होंने हमारे एक तेज गेंदबाज के खिलाफ बैकफुट से शानदार शॉट खेला. मैं स्लिप में फील्डिंग कर रहा था जहां मैंने साथ खड़े खिलाड़ी को कहा था, ‘ मैंने किसी को इतना अच्छा शॉट लगाते नहीं देखा है.’ वह हमेशा से शानदार खिलाड़ी रहे हैं. आप हमारी अंडर-19 टीम के दौरे फिर विश्व कप को देख सकते है, वह उनके लिए खास खिलाड़ी हैं.’’

मौजूदा विश्व कप में विलियमसन की बल्लेबाजी की महत्व को ऐसे भी देखा जा सकता है कि उन्होंने अब तब 481 रन बनाये है जो टीम के रनों का 29 प्रतिश्त है. इसमें दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी मैच जीताऊ पारी भी शामिल है.

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ हमें हमेशा से पता था कि उनके पास विशेष क्षमता है. वह हर मैच में योगदान कर रहे और टीम को नियंत्रित कर रहे है. रोस टेलर के साथ वह टीम के मुख्य खिलाड़ी है जिन्होंने निरंतर प्रदर्शन किया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget