एक्सप्लोरर

सीरीज जीतने के बाद कप्तान कोहली ने कहा, खलील और रायुडू ने दूर की परेशानी

पांचवें मुकाबले में विंडीज के टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने के फैसले से कप्तान कोहली हैरान थे

विंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज को 3-1 से जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अंबाती रायुडू और युवा खलील अहमद की जमकर तारीफ की.

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे लिए दो विभागों में सुधार जरूरी था जिसमें तीसरे गेंदबाज के तौर पर खलील का शानदार प्रदर्शन करना एक है. खुदा न खास्ता अगर भुवनेश्वर (कुमार) या (जसप्रीत) बुमराह चोटिल हो गए तो खलील का होना अच्छा है जो विकेट ले सकते हैं. रायुडू ने भी चौथे क्रम पर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है. सीरीज से पहले हम इन दोनों मामलों को दुरूस्त करना चाहते थे और दोनों में सफल रहे.’’

शास्त्री भी टीम में वापसी करने के बाद रायुडू के प्रदर्शन से खुश हैं. उन्होनें कहा, ‘‘मैं रायुडू से खुश हूं. लगभग दो साल के बाद टीम में वापसी करना कभी आसान नहीं होता. कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन से आप टीम से अपना स्थान गवां सकते है. उसने दबाव का अच्छे से सामना किया और पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की.’’

कोहली की तरह शास्त्री भी खलील के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे लेकिन चाहते हैं कि यह खिलाड़ी खुद को कुछ और मौकों पर साबित करे.

उन्होंने कहा, ‘‘बायें हाथ का तेज गेंदबाज काफी किफायती हो सकता है. खलील अभी अपरिपक्व है. उसके पास अनुभव की कमी है लेकिन विविधता और आक्रामकता की कमी नहीं है. अगर वह अपनी गति थोड़ी और बढ़ा सका तो ज्यादा असरदार होगा.’’

शास्त्री ने कहा कि टीम घरेलू मैदान पर लगातार छठी सीरीज जीत कर लय में आ गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘हम लय में आ गए हैं. मुझे लगता है कि दूसरे और तीसरे वनडे में हम अच्छा नहीं खेल सके थे. कई बार आपको अच्छा करने के लिए प्रेरणा की जरूर होती है और अंतिम दो वनडे में हमने शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज की इस टीम में दमखम है. उनकी टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी है जो अनुभव के साथ बड़ी टीमों को परेशान कर सकते हैं.’’

कोहली ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘उनके शानदार प्रदर्शन के कारण हम मैच को इतनी जल्दी खत्म कर पाए. गेंदबाजों को सही दिशा में गेंदबाजी करने का श्रेय जाता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच में वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हमें हैरानी हुई. हम वैसे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे.’’

इस मौके पर वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डन ने टीम के प्रदर्शन पर निरंतरता की कमी पर निराशा जताई.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जिस तरह से सीरीज को खत्म करना चाहते थे वैसा नहीं कर सके. पिछले दो मैचों में निरंतररता की कमी रही. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्रेय दिया जाना चाहिए. उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हमारे ज्यादातर खिलाड़ी खराब शॉट चयन के कारण आउट हुये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शिमरोन हेतमेयर और शाई होप इस सीरीज में वेस्टइंडीज के लिए दो अच्छे खिलाड़ी सबित हुए. ओशाने थॉमस ने दिखाया कि उनके पास भी क्षमता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget