एक्सप्लोरर

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल सबसे बेहतर विकल्प: दिलीप वेंगसरकर

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि भारत विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में लोकेश राहुल को आजमा सकता है.

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि भारत विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में लोकेश राहुल को आजमा सकता है. वेंगसरकर ने कहा कि राहुल के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में सफलता दिलाने के लिये बेहतरीन तकनीक और जज्बा है.

वहीं वेंगसरकर को भरोसा है कि विराट कोहली की टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी और इसके बाद से ही उसे चुनौती मिलेगी. विश्व कप से पहले कई मौके दिये जाने के बावजूद अम्बाती रायुडू विश्व कप टीम में जगह नहीं बना सके जिससे चौथे नंबर का स्थान गले की हड्डी बना हुआ है.

वेंगसरकर ने कहा, ‘‘शिखर धवन और रोहित शर्मा के रूप में हमारे पास मजबूत ओपनर जोड़ी है. विराट कोहली तीसरे नंबर पर बेहतरीन हैं. मुझे लगता है कि लोकेश राहुल चौथे स्थान के लिये विकल्प हो सकते हैं. उसकी तकनीक शानदार है और वह शीर्ष तीन खिलाड़ियों के अच्छे पूरक हो सकते हैं. मेरा मानना है कि चौथे स्थान पर एक विशेषज्ञ बल्लेबाज होना चाहिए. ’’

हालांकि विश्व कप के दौरान पिचों के सपाट होने की उम्मीद है लेकिन उन्हें लगता है कि राहुल की तकनीक उन्हें फायदा पहुंचायेगी जो हाल में समाप्त हुए आईपीएल में 593 रन बनाकर दूसरा सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी रहे.

तीन विश्व कप (1979, 1983 और 1987) में खेल चुके वेंगसरकर ने राहुल के बारे में कहा, ‘‘वह एक विशेषज्ञ ओपनर बल्लेबाज है, अगर टीम जल्दी विकेट गंवा देती है तो वह मजबूती प्रदान कर सकते हैं. और वैसे भी इतने लंबे टूर्नामेंट में अगर जरूरी हुआ तो वह पारी का आगाज भी कर सकते हैं. मुझे लगता है कि उसे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए. ’’

वेंगसरकर को लगता है कि भारत के लिये सबसे बड़ी फायदेमंद चीज पिछले साल ब्रिटेन में पूर्ण सीरीज खेलने का अनुभव होगी.

साल 1983 विश्व कप हासिल करने वाली टीम का हिस्सा रहे वेंगसरकर ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में मौसम परेशानियां खड़ी कर सकता है और इससे प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है. सांमजस्य बिठाना हमेशा अहम होता है. लेकिन भारतीय टीम के लिये फायदेमंद चीज उनका पिछले साल इसी समय में इंग्लैंड में खेलना होगा. हम उन परिस्थितियों में खेल चुके हैं और यह अच्छी चीज है. हमें इससे फायदा उठाने का प्रयास करना चाहिए. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
Embed widget