एक्सप्लोरर

रोहित-गिल के बाद केएल राहुल घरेलू क्रिकेट में दिखाएंगे अपना जलवा, जानिए कब खेलेंगे रणजी ट्रॉफी?

Ranji Trophy: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम भी जुड़ सकता है.

KL Rahul Set to Play Ranji Trophy For Karnataka: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने वाली भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में अपना दमखम दिखा रहे हैं. इसमें रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी जल्द ही कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आ सकते हैं.

रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेलेंगे केएल राहुल?
केएल राहुल अब रणजी ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में कर्नाटक की ओर से खेलते नजर आएंगे. यह मैच 30 जनवरी से बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हरियाणा के खिलाफ खेला जाएगा. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के अध्यक्ष रघुराम भट ने टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से बात करते हुए राहुल की उपलब्धता की पुष्टि की. भट ने कहा, "मैं अभी बेंगलुरू में नहीं हूं, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक केएल राहुल इस अहम मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे."

केएल राहुल रणजी ट्रॉफी रिकॉर्ड
केएल राहुल ने रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. 2013-14 के सीजन में उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक समेत कुल 1033 रन बनाए थे. उस सीजन के फाइनल में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें "मैन ऑफ द मैच" का टाइटल भी मिला. 2014-15 के सीजन में राहुल ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 337 रन बनाए, जो कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला तिहरा शतक था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अपने करियर में, केएल राहुल ने अब तक 103 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 7262 रन बनाए हैं. इसमें 18 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं, और उनका बल्लेबाजी औसत 42.71 है.

अन्य खिलाड़ी भी उतरेंगे मैदान में
केएल राहुल के अलावा कई अन्य बड़े खिलाड़ी भी अगले दौर में रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैदराबाद के लिए खेलेंगे, जबकि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 13 साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करेंगे. रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र की टीम में असम के खिलाफ मैच खेलने के लिए फिट और तैयार हैं. वहीं रियान पराग भी चोट से उबरकर इसी मैच में वापसी करेंगे.

यह भी पढ़ें:
Watch: टीम इंडिया में अक्षर पटेल को मिला नया रोल, चेन्नई से राजकोट पहुंची मेन इन ब्लू की जिम्मेदारी बापू ने ऐसे संभाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget