एक्सप्लोरर

KL Rahul Century: दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ इन छह देशों में शतक जड़ चुके हैं लोकेश राहुल

लोकेश राहुल ने भारत के साथ-साथ कुल 6 देशों में टेस्ट शतक लगाया है.

India vs South Africa KL Rahul Century: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. 26 दिसंबर से शुरू हुए इस मुकाबले में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं. इस पारी में लोकेश राहुल का अहम योगदान रहा. राहुल ने 248 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए. राहुल का यह 7वां टेस्ट शतक था और उन्होंने 6 शतक विदेशी धरती पर लगाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि वे भारत समेत 6 देशों में शतक लगा चुके हैं.

दरअसल केएल राहुल का दक्षिण अफ्रीका में यह पहला टेस्ट शतक था. वे यहां शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर हैं. उनसे पहले वसीम जाफर ने यह कारनामा किया था. वसीम ने साल 2007 में केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में 116 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 244 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके भी लगाए थे. जाफर दक्षिण अफ्रीका में बतौर भारतीय ओपनर शतक लगाने पहले पहले खिलाड़ी रहे हैं. वहीं अब लोकेश राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

इसके साथ-साथ राहुल ने छठे देश में शतक लगाया है. दक्षिण अफ्रीका से पहले वे भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज में शतक लगा चुके हैं. राहुल ने इंग्लैंड में 2 शतक लगाए हैं. इस तरह उन्होंने कुल छह देशों में शतक लगाया है. खास बात यह भी है कि उन्होंने भारत की टेस्ट टीम का उपकप्तान बनते ही यह कारनामा किया है. 

बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन लोकेश राहुल ने 248 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 122 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का भी लगाया. राहुल के साथ-साथ मयंक अग्रवाल ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए. मयंक ने इस पारी में 9 चौके लगाए. जबकि चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले ही आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बनाए. कोहली की इस पारी में चार चौके शामिल हैं. अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
Embed widget