एक्सप्लोरर

देवधर ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक के तूफान में उड़ा इंडिया ‘बी’, टीम को दिलाई खिताबी जीत

 


 


 


देवधर ट्रॉफी: दिनेश कार्तिक के तूफान में उड़ा इंडिया ‘बी’, टीम को दिलाई खिताबी जीत

विशाखापत्तनम: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के तूफानी शतक से तमिलनाडु की टीम ने इंडिया ‘बी’ को मात देते हुए देवधर ट्रॉफी अपना कब्जा जमाया. तमिलनाडु की टीम ने इंडिया ‘बी’ को फाइनल मुकाबले में 42 रन से हराया. विजय हजारे फाइनल में शतक जड़ने वाले कार्तिक ने 91 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 126 रन बनाये और नारायणन जगदीशन (55) के साथ चौथे विकेट के लिये 136 रन जोड़े. 


 


इससे धवल कुलकर्णी (39 रन देकर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बावजूद तमिलनाडु निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 303 रन बनाने में सफल रहा. इसके जवाब में इंडिया ‘बी’ की टीम 46.1 ओवर 261 रन पर सिमट गयी. 


 


लीग चरण में अजेय रहे इंडिया ‘बी’ ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये. उसकी तरफ से गुरकीरत सिंह ने सर्वाधिक 64 रन बनाये. तमिलनाडु की तरफ से बायें हाथ के स्पिनर राहिल शाह 40 रन देकर तीन विकेट जबकि एम मोहम्मद और आर साई किशोर ने दो-दो विकेट हासिल किये. इस जीत से तमिलनाडु पहला राज्य बन गया है जिसने देश के सभी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राफी, ईरानी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और देवधर ट्राफी अपने नाम की है. 


 


तमिलनाडु ने हाल में दिल्ली में बंगाल को 37 रन से हराकर विजय हजारे ट्राफी जीती थी. तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 11वें ओवर तक उसने तीन विकेट 39 रन के अंदर गंवा दिये थे. कार्तिक ने यहीं पर क्रीज पर कदम रखा और फिर विजय हजारे फाइनल की कहानी दोहरायी जहां तमिलनाडु के तीन विकेट 36 रन पर निकल गये थे. 


 


कार्तिक ने इसके बाद कप्तान विजय शंकर (21) के साथ पांचवें विकेट के लिये 66 रन जोड़े. अक्षर पटेल ने उनकी पारी का अंत किया. इसके बाद तमिलनाडु की रन गति पर असर पड़ा और आखिरी 11 ओवर में वह 62 रन ही बना पाया. बाबा इंद्रजीत 31 रन बनाकर नाबाद रहे. इंडिया ‘बी’ ने कप्तान पार्थिव पटेल (15) विकेट चौथे ओवर में गंवा दिया. शिखर धवन ने 34 गेंदों पर 45 रन बनाये. 


 


उन्होंने मनीष पांडे (32) के साथ दूसरे विकेट के लिये 66 रन जोड़े. पांडे जब 23 रन पर थे तब उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. वह बाद में क्रीज पर लौटे ने कुछ खास नहीं कर पाये. हरप्रीत सिंह ने 36 और अक्षण कर्णीवार ने 29 रन बनाये जिससे हार का अंतर कम हुआ. गुरकीरत सिंह के आउट होने के बाद इंडिया ‘बी’ की जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गयी और इस तरह से तमिलनाडु ने लीग चरण में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget