एक्सप्लोरर

कपिल ने उड़ायी एंडरसन की खिल्ली, कहा- हर जगह रन बना सकता है कोहली

कपिल ने उड़ायी एंडरसन की खिल्ली, कहा- हर जगह रन बना सकता है कोहली

नई दिल्ली: विराट कोहली पर विवादास्पद बयान देने के लिए जेम्स एंडरसन को पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव ने आड़े हाथों लिया है.  टेस्ट कप्तान कोहली का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा है और यह स्टार बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में रन बना सकता है.

एंडरसन ने यह कहकर विवाद को जन्म दे दिया था कि कोहली ने अधिकतर रन भारतीय परिस्थितियों में बनाये हैं और उनके अनुसार इससे उनकी कमजोरियां खुलकर सामने नहीं आ रही हैं.

कपिल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘विराट सभी परिस्थतियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. वह अभी बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है. एक भारतीय को इस तरह से खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है. मैंने उस जैसा क्रिकेटर नहीं देखा. ’’

उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि कोहली इस समय अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और वह काले चश्मे पहनकर भी रन बना सकते हैं. इस 28 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 41 शतक लगाए हैं और तीनों प्रारूप में उनका औसत 50 से अधिक है.

कपिल से पूछा गया कि क्या कोहली सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और क्या वह अपने समकालीन जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही कह सकता हूं कि विराट का रिकॉर्ड देख लीजिए. सारी कहानी उनके रिकॉर्ड बयां कर देते हैं. रिकार्ड से पता चलता है कि वह अभी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. ’’

इस पूर्व भारतीय कप्तान ने हालांकि कहा कि कोहली की कप्तानी का आकलन करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी भले ही उन्होंने लगातार पांच सीरीज जीती है. उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी जल्दी होगी. अभी उन्हें लंबी राह तय करनी होगी. ’’

कपिल देव ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के प्रयासों की भी तारीफ की जिन्होंने कोहली के साथ भारत की हाल की सफलताओं में अहम भूमिका निभायी.

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहतरीन गेंदबाज है. वह मेरा या किसी और का रिकॉर्ड तोड़े इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह अन्य के लिये क्या लक्ष्य तय करते हैं. ’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget