एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: टीम इंडिया में के एल राहुल को मौका नहीं देने पर उठे सवाल, दिग्गज खिलाड़ी भड़के

के एल राहुल को शानदार फॉर्म के बावजूद टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली. इसी वजह से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव विराट कोहली से नाराज हैं.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 फरवरी से खेला जाना है. लेकिन पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद हो रही आलोचना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूर्व कप्तान कपिल देव ने वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना की है. इसके साथ ही कपिल देव ने टीम में के एल राहुल को शामिल नहीं करने पर भी सवाल उठाए हैं.

कपिल देव ने कहा, "हमें न्यूजीलैंड की तारीफ करनी होगी, वह शानदार क्रिकेट खेल रही है. तीन वनडे और टेस्ट मैच में उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली. अगर हम मैच को विश्लेषण करेंगे तो, मुझे समझ में नहीं आता कि कोई इतने बदलाव कैसे कर सकता है. हर मैच में लगभग नई टीम होती है. टीम में कोई भी स्थायी नहीं है. अगर स्थान को लेकर सुरक्षा की भावना नहीं है तो इसका असर खिलाड़ियों की फॉर्म पर पड़ेगा."

भारतीय टीम का विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से सज्जित बल्लेबाजी आक्रमण बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से विफल हो गया था. कोहली ने खुद बल्लेबाजी को हार का कारण भी माना था.

कपिल ने कहा, "बल्लेबाजी में कई बड़े नाम हैं लेकिन फिर भी आप दोनों पारियों में 200 का स्कोर नहीं कर सके, इसका मतलब है कि आपने स्थितियों से तालमेल नहीं बैठाया है. आपको ज्यादा से ज्यादा ध्यान रणनीति पर देना होगा."

IND Vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले जेमिसन ने खोला कामयाबी का राज, इस बात को बताया सबसे खास

कपिल देव साथ ही लोकेश राहुल के टेस्ट टीम में न होने से नाराज हैं. राहुल को टी-20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था और इस सीरीज में भारत ने कीवी टीम को 5-0 से मात दी थी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर शुरू होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget