एक्सप्लोरर

केन विलियमसन होंगे IPL 2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद के नए कप्तान

डेविड वॉर्नर के कप्तानी छोड़ने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम के नए कप्तान का एलान कर दिया है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमन आईपीएल सीज़न 11 में हैदराबाद टीम के कप्तान होंगे.

नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के कप्तानी छोड़ने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम के नए कप्तान का एलान कर दिया है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमन आईपीएल सीज़न 11 में हैदराबाद टीम के कप्तान होंगे.

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी और ऑस्ट्रेलियाई टीम से सज़ा झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर के आईपीएल खेलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी. जिससे पहले ही वॉर्नर ने आईपीएल में अपनी टीम सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था.

जिसके बाद सनराइज़र्स हैदराबाद को नया कप्तान घोषित करना पड़ा. 2015 की चैम्पियन टीम हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'आईपीएल 2018 के लिए केन विलियमसन सनराइज़र्स हैदराबाद के नए कप्तान होंगे.'

सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के सीईओ के. शनमुगम ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'ये एलान करते हुए हमें खुशी हो रही है कि विलियमसन इस सीज़न टीम के कप्तान होंगे.'

इस मौके पर खुद नवनियुक्त कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'हैदराबाद की टीम में मैं इस नए रोल के लिए तैयार हूं. हमारे पास कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं. मैं चुनौतियों के लिए तैयार हूं.'

आपको बता दें कि सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के सीईओ के. शनमुगम ने बीते दिन ही एक स्टेटमेंट में कहा था, 'मौजूदा विवाद के बीच डेविड वॉर्नर ने सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान के पद को छोड़ने का निर्णय लिया है. नए कप्तान का एलान जल्दी किया जाएगा.' इस स्टेंटमेंट के एक दिन के अंदर ही हैदराबाद ने अपने नए कप्तान एलान कर दिया है.

जिसके बाद आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी ये साफ कर दिया था कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर आईपीएल 2018 में भी खेलते नज़र नहीं आएंगे.

इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए बीते दिन ही स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अगले 12 महीने का बैन लगाया है. जिसके बाद वो किसी भी अंतराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब भी जीता था. इस सीज़न हैदारबाद की टीम ने अपने कप्तान को फिर से रिटेन किया था. लेकिन बॉल-टेम्परिंग विवाद के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर राजस्थान ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
संजू सैमसन- यशस्वी जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव कप्तान; आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल्टरनेट टी20 XI
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget