एक्सप्लोरर

'BCCI से सीखना चाहिए...', पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर ने PCB की खोली पोल, जमकर सुनाई खरी-खोटी

PCB: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को BCCI से सीखना चाहिए. अकमल ने PCB को जमकर खरी-खोटी सुनाई.

PCB Should Learn From BCCI: पाकिस्तान क्रिकेट में हर एक बढ़ते दिन के साथ गिरावट देखने को मिल रही है. 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले अमेरिका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. अब इस खस्ता हालत को देख पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने मानिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल ही खोलकर रख दी. 

कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई से सीख लेनी चाहिए. टीम के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि कई चीजें मिलकर किसी टीम को नंबर वन बनाती हैं. 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कामरान अकमल ने कहा, "पीसीबी को बीसीसीआई से सीखना चाहिए. उनका प्रोफेशनलिज्म, उनकी टीम, सिलेक्टर्स, कप्तान और कोच- ये चीजें टीम को नंबर वन बनाती हैं और दुनिया पर राज करती है."

बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान पर हुई थी थू-थू

बांग्लादेश ने 21 अगस्त से 03 सितंबर के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. इस दौरे से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था, लेकिन बांग्ला टीम के लिए यह दौरा ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम पर बहुत थू-थू हुई थी. 

भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया पहला टेस्ट 

गौरतलब है कि पाकिस्तान दौरे के बाद बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आई हुई है. भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर से खेला जा चुका है. चेन्नई टेस्ट में मेजबान टीम इंडिया ने मेहमान बांग्लादेश को 280 रनों से हराया. अब दोनों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

कितने रुपये में आती है इंटरनेशनल क्रिकेट की पूरी किट? जानें पैड, ग्लव्स और बाकी सब सामान की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget