एक्सप्लोरर

ENG Vs AUS: जॉनी बेयरस्टो की वजह से बचा लॉर्ड्स टेस्ट, साथी खिलाड़ी का चौंकाने वाला खुलासा

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरा टेस्ट पहले की दिन ही रद्द होने की आशंका पैदा हो गई थी.

ENG Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल शुरू होने के बाद दो ऑयल प्रोटेस्टर्स मैदान पर पहुंच गए थे. प्रोटेस्टर्स का मकसद पिच को नुकसान पहुंचना था. लेकिन इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो की समझ के चलते पिच खराब होने के बच गई. इस बात का खुलासा बेयरस्टो के साथी खिलाड़ी जोस टंग ने किया है.

जोस टंग ने बेयरस्टो को वो हीरो बताया है जिसकी वजह से लॉर्ड्स टेस्ट बच गया. दरअसल, जिस वक्त ऑयल प्रोटेस्टर्स पिच की तरफ आगे बढ़ रहे थे तो बेयरस्टो ने उन्हें पकड़ लिया और पिच को खराब करने से रोक दिया. बेयरस्टो यहीं नहीं थमे और वह प्रोटेस्टर्स को उठाकर बाउंड्री के बाहर भी छोड़कर आए. 

जोस टंग ने बताया कि अगर बेयरस्टो ऐसा नहीं करते तो मैच रद्द भी हो सकता था. टंग ने कहा, "मैंने जॉनी को उसके पीछे जाते हुए देखा. अगर प्रोटेस्टर्स विकेट पर पाउडर डाल देते तो फिर नहीं पता कि गेम का क्या होता. जॉनी ऐसा नहीं करते तो मैच कैंसिल हो सकता था.''

बेयरस्टो को बताया गया हीरो

टंग ने आगे कहा, ''बेयरस्टो को हीरो कहा जा सकता है. बेयरस्टो ने गेम को खराब होने से रोका है. अगर वो पिच तक पहुंच जाते तो कुछ भी कर सकते थे. फिर मैच का रद्द होना तय था. बेयरस्टो ने ऐसा होने से बचा लिया.''

बता दें कि टंग अपने टेस्ट कैरियर का दूसरा मैच खेल रहे हैं. टंग को इसी महीने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था. पहले दिन टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए.

हालांकि पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बेहद मजबूत रही. ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे दिन स्मिथ की नज़र टेस्ट क्रिकेट में एक और शतक पूरा करने पर होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget