एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चौथे टेस्ट से एंडरसन और बेयरस्टो का कटेगा पत्ता! रांची में ऐसी हो सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 से 27 फरवरी के बीच रांची में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में इंग्लैंड को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस टेस्ट में हार से बचना होगा. हालांकि, तीसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 3-2 से सीरीज जीतने की बात कही थी. जानिए रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

इस सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. हालांकि, इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में मेज़बान भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज में बढ़त बना ली. ऐसे में अब बेन स्टोक्स की टीम हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना चाहेगी. अगर इंग्लैंड की टीम चौथा टेस्ट भी हार जाती है तो सीरीज भारत के नाम हो जाएगी. 

चौथे टेस्ट से जॉनी बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन का कटेगा पत्ता ?

रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में टर्निंग ट्रैक देखने को मिल सकता है. वैसे भी रांची में स्पिनर्स को मदद मिलती है. ऐसे में दोनों टीमें सिर्फ एक-एक तेज गेंदबाज के साथ यहां उतर सकती हैं. हालांकि, इंग्लैंड के लिए अच्छी बात यह है कि बेन स्टोक्स चौथे टेस्ट में गेंदबाजी कर सकते हैं. अगर स्टोक्स गेंदबाजी करते हैं तो फिर इंग्लैंड को दूसरे तेज गेंदबाज की कमी नहीं खलेगी. 

रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का पत्ता कट सकता है. बेयरस्टो इस सीरीज में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. ऐसे में चौथे टेस्ट में उनकी जगह डैनियल लॉरेंस को मौका मिल सकता है. इसके अलावा एंडरसन की जगह शोएब बशीर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. वहीं एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में मार्क वुड या ओली रॉबिन्सन में से किसी को मौका मिल सकता है. 

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, डैनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, रेहान अहमद और मार्क वुड/ओली रॉबिन्सन. 

यह भी पढ़ें-

Brendon McCullum: आज ही के दिन 'बैजबॉल' लाने वाले ब्रेंडन मैकुलम ने अपने आखिरी टेस्ट में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक नहीं टूटा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget