एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटने पर छिड़ी है बहस, अब जो रूट के देश से मिली BCCI को खुली चुनौती!

Joe Root to Break Sachin Tendulkar Record: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. जो रूट के आगे निकलने के विषय पर इंग्लैंड के दिग्गज प्लेयर ने तीखा बयान दिया है.

Sachin Tendulkar Most Test Runs Record: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट पिछले दिनों अपनी फॉर्म को लेकर चर्चाओं में घिरे रहे हैं. कयास लगाए जाने लगे हैं कि वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं. रूट को अभी तेंदुलकर के बराबर पहुंचने के लिए 3,533 रन बनाने हैं. इस बीच इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह जरूर प्रयास करेगा कि पहले स्थान पर कोई भारतीय ही बना रहे.

माइकल वॉन ने कहा, "रूट जरूर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे. मेरे हिसाब से वो करीब साढ़े तीन हजार रन से पीछे हैं. मैं मानता हूं कि इससे पहले उनकी कमर जवाब देगी, वो 3 साल और क्रिकेट जारी रख सकते हैं. उन्हें इस खेल से बहुत लगाव है और मुझे नहीं लगता कि उनका अभी क्रिकेट छोड़ने का कोई मन है. वो अब कप्तान नहीं हैं और बिना किसी दबाव के खेल सकते हैं. यदि उन्होंने रिकॉर्ड नहीं तोड़ा तो यह मेरे लिए चौंकाने वाली बात होगी."

BCCI नहीं चाहता...

इंग्लैंड के इस दिग्गज ने BCCI के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, "यदि जो रूट, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाते हैं तो यह क्रिकेट में हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक होगी. क्योंकि मैं नहीं मानता कि BCCI चाहेगा कि सचिन को पीछे छोड़कर कोई और खिलाड़ी टॉप पर पहुंचे. बीसीसीआई जरूर चाहेगा कि टॉप पर कोई भारतीय ही बना रहे, जिससे टेस्ट क्रिकेट को बचाया जा सकेगा क्योंकि सचिन को पीछे छोड़ने के लिए उसके बाद ना जाने किसी को कितना समय लगेगा."

जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर

जो रूट ने साल 2012 में पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला था. वो उसके बाद 145 मैचों की 265 पारियों में 12,377 रन बना चुके हैं. उनका औसत 50.93 रहा है और इस दौरान उन्होंने 34 शतक और 64 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं.

दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट मैचों के ऐतिहासिक करियर में कुल 329 पारियां खेलते हुए 15,921 रन बनाए थे. उन्होंने 53.78 के लाजवाब औसत से खेलते हुए 51 शतक और 68 फिफ्टी लगाने का कारनामा भी किया था. हालांकि जो रूट रनों के मामले में सचिन के करीब आ रहे हैं, लेकिन शतकों के मामले में वो बहुत दूर नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें:

Photos: द्रविड़ की राजस्थान से होगी मोटी कमाई, जानें IPL टीमों के हेड कोच को कितनी मिलती है सैलरी?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget