एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत के खिलाफ बिना बैटिंग करे इतिहास रचेंगे जो रूट, टूटेगा राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IND vs ENG: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में कई महान रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वो एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Most Catches in Test Cricket: पिछले 10 सालों में जिस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया है, वो जो रूट हैं. इंग्लैंड का यह धुरंधर टेस्ट मैचों में 13,000 से अधिक रन बना चुका है, 36 शतक लगा चुके हैं और अब उनकी नजरें रेड बॉल फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने पर है. रूट अब भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रच सकते हैं. बता दें कि यह रिकॉर्ड बल्लेबाजी से नहीं जुड़ा है, बल्कि वो फील्डिंग करते हुए एक भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

हेडिंग्ली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की. केएल राहुल अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन 42 रन के स्कोर पर जो रूट को कैच थमा बैठे. इसी के साथ रूट ने टेस्ट फॉर्मेट में 209 कैच लपक लिए हैं और सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में वो सिर्फ राहुल द्रविड़ से पीछे हैं. भारतीय दिग्गज द्रविड़ ने अपने करियर में कुल 210 कैच लिए थे. अब जो रूट 2 कैच और लपक लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी बन जाएंगे.

  • राहुल द्रविड़ - 210 कैच
  • जो रूट - 209 कैच
  • महेला जयवर्धने - 205 कैच

जो रूट तोड़ेंगे एक और 'महारिकॉर्ड'

जो रूट, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बेहद करीब हैं. वो अब तक अपने 154 मैचों के टेस्ट करियर में 13,006 रन बना चुके हैं, वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने अपने 200 मैचों के करियर में 15,921 रन बनाए थे. तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अब भी 2,916 रन और बनाने हैं. रूट के नाम अभी रेड बॉल फॉर्मेट में 36 शतक और 65 अर्धशतक हैं. वहीं 373 रन बनाते ही, रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़, जैक्स कैलिस और रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

उम्र में धोखाधड़ी करने वालों पर BCCI का शिकंजा, आया ऐसा नियम जिससे नहीं होगी रत्ती भर चूक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget