एक्सप्लोरर

Jaydev Unadkat: 12 साल बाद टेस्ट कमबैक पर ऐसे जाहिर की अपनी फीलिंग्स, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Mirpur Test: जयदेव उनादकट को 12 साल बाद टेस्ट टीम में मौका मिला. भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेले गए टेस्ट मैच में वह प्लेइंग-11 में शामिल थे. इस टेस्ट के बाद उन्होंने एक खास पोस्ट किया है.

Jaydev Unadkat's Tweet: मीरपुर में हाल ही में संपन्न हुआ भारत-बांग्लादेश टेस्ट (IND vs BAN Test) जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) के करियर का दूसरा टेस्ट था. उन्होंने अपना पहला टेस्ट पूरे 12 साल पहले खेला था. 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी और टेस्ट मैच में टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद उनादकट ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.

उनादकट ने अपने टेस्ट डेब्यू और 12 साल बाद खेले मीरपुर टेस्ट की जर्सी सोशल मीडिया पर शेयर की है. अपने करियर के दो टेस्ट की दो जर्सी को शेयर कर उन्होंने अपने इस 12 साल के लंबे सफर के संघर्ष को बयां किया है. दोनों ही जर्सियों में उनके साथी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर किए गए हैं.

12 साल पहले किया था टेस्ट डेब्यू
जयदेव उनादकट ने अपना टेस्ट डेब्यू दिसंबर 2010 में किया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में उन्हें पहली बार टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिला था. हालांकि इस टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. 26 ओवर तक गेंदबाजी करने और 100 से ज्यादा रन लुटाने के बाद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. इस डेब्यू टेस्ट में उनकी जर्सी पर साथी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और वीरेन्द्र सहवाग जैसे दिग्गजों के हस्ताक्षर हैं.

12 साल बाद अब जब उन्हें दोबारा टेस्ट टीम में शामिल किया गया तो उन्होंने एक बार फिर अपनी जर्सी पर साथी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर लिए. चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव और राहुल द्रविड़ ऐसे शख्स रहे, जिनके हस्ताक्षर उनादकट की दोनों जर्सियों पर नजर आ रहे हैं. उनादकट ने इन जर्सियों के साथ ही अपना टेस्ट कैप नंबर 267 भी शेयर किया है.

मीरपुर टेस्ट में झटके 3 विकेट
12 साल के लंबे इतंजार के बाद जयदेव उनादकट ने मिले मौके को अच्छे से भुनाया. उन्होंने मीरपुर टेस्ट में 67 रन देकर तीन विकेट झटके. इस टेस्ट का पहला विकेट उन्हीं के खाते में गया था. इस अच्छे प्रदर्शन के बाद उम्मीद की जा रही है कि आगे भी उनादकट को टेस्ट क्रिकेट में मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें...

IPL Mini Auction Stats: फ्रेंचाइजियों ने 43% पैसा ऑलराउंडर्स पर लुटाया, गेंदबाजों पर खर्च की महज 19% रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget