एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: कौन है जसप्रीत बुमराह का रोल मॉडल? खोला घातक गेंदबाजी का सबसे बड़ा राज; बोले - बचपन में मां...

Jasprit Bumrah: आज हर युवा गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना रोल मॉडल मानता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह का रोल मॉडल कौन है?

Jasprit Bumrah Role Model: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती आज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में होती है. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. हाल ही में अहमदाबाद में द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बुमराह ने अपनी जिंदगी के कई अनसुने पहलुओं पर रोशनी डाली. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें क्रिकेट के लिए उनकी मां से डांट पड़ती थी. उन्हें क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी जाती थी. इस कार्यक्रम में जसप्रीत बुमराह ने अपने रोल मॉडल के बारे में भी बात की.

बचपन में पड़ी मां की डांट

बचपन में बुमराह की मां नहीं चाहती थीं कि वह क्रिकेट खेलें, जिसके लिए उन्होंने उन्हें डांट भी पड़ी थी. बुमराह ने कहा, "मुझे ज्यादा नियमित ट्रेनिंग नहीं मिली और मेरी मां भी नहीं चाहती थीं कि मैं कक्षा 10 पूरी करने तक क्रिकेट खेलूं क्योंकि उन्हें लगता था कि मैं अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाऊंगा. इसलिए सीखने का एकमात्र तरीका टेलीविजन था."

तो ये है जसप्रीत बुमराह का रोल मॉडल

बचपन में बुमराह का कोई खास बॉलिंग एक्शन नहीं था. वह जिस किसी को भी विकेट लेते देखते थे, उसकी नकल करना शुरू कर देते थे. उन्होंने कहा- "बचपन में, जब भी कोई गेंदबाज विकेट लेता था, तो मैं उसकी नकल करने की कोशिश करता था क्योंकि मेरा खुद का कोई खास गेंदबाजी एक्शन नहीं था. इस तरह से अलग-अलग एक्शन की नकल करते-करते मेरा अपना एक अनोखा अंदाज बन गया."

बुमराह ने यह भी खुलासा किया कि वह बाएं हाथ के गेंदबाजों से काफी प्रभावित थे और खुद भी बाएं हाथ से गेंदबाजी करने की कोशिश करते थे. उन्होंने कहा, "लेकिन हां, मैं बाएं हाथ के गेंदबाजों से भी बहुत प्रभावित था और बाएं हाथ से भी गेंदबाजी करने की कोशिश करता था. मैं दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकता हूं, लेकिन इसमें गति का अंतर होता है." तो जसप्रीत बुमराह के रोल मॉडल वे सभी गेंदबाज हैं जिन्हें उन्होंने टीवी स्क्रीन पर देखा, जिन्होंने उनकी कल्पना को पंख दिए और उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बना दिया.

यह भी पढ़ें:
Olympics: मिचेल स्टार्क समेत 3 क्रिकेटर, जिनका परिवार ओलंपिक खेलों में लूट चुका है महफिल; जानें कितने मेडल जीते?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget