एक्सप्लोरर

Olympics: मिचेल स्टार्क समेत 3 क्रिकेटर, जिनका परिवार ओलंपिक खेलों में लूट चुका है महफिल; जानें कितने मेडल जीते?

Olympics: किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान की बात तब और बढ़ जाती है जब उसके परिवार के सदस्य ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हों. ऐसे ही 3 क्रिकेटर हैं जिनके परिवार के सदस्य ने ओलंपिक में जलवा बिखेरा है.

Cricketers Whose Family Members are Olympian: क्रिकेट के मैदान से लेकर ओलंपिक पोडियम तक, खेल के प्रति जुनून पीढ़ियों से जारी है. यह बात कुछ क्रिकेटरों के परिवारों ने साबित की है, जिनके सदस्यों ने ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है. क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल हुए 124 साल हो चुके हैं, लेकिन कुछ क्रिकेट स्टार्स के परिवारों ने इस बड़े और प्रतिष्ठित मंच पर अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं ऐसे ही तीन क्रिकेटरों के बारे में जिनके परिवार के सदस्यों ने ओलंपिक में अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया और बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं.

मिचेल स्टार्क के भाई ब्रैंडन स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क खेल जगत में एक बड़ा नाम हैं. आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है और उन्होंने क्रिकेट में कई बड़े खिताब जीते हैं. लेकिन उनके छोटे भाई ब्रैंडन स्टार्क ने भी खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के छोटे भाई ब्रैंडन स्टार्क हाई जंपर हैं. उन्होंने यूथ ओलंपिक 2010 में रजत पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीता था. ब्रैंडन ने तीन ओलंपिक में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक कोई पदक नहीं जीत पाए हैं.

कीथ थॉमसन के भाई, विलियम थॉमसन

कीथ थॉमसन ने 1968 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए दो टेस्ट मैच खेले और बाद में अंपायर बन गए. उनके भाई विलियम थॉमसन ने भी कुछ फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले, लेकिन उन्होंने हॉकी में अपना नाम बनाया. विलियम थॉमसन ने मैक्सिको ओलंपिक 1968 में देश के लिए हॉकी खेली थी. उस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर रही थी.

विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन

सबसे दिलचस्प कहानी वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज विंस्टन बेंजामिन के परिवार की है. उनके बेटे राय बेंजामिन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 400 मीटर हर्डल्स रेस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. राय ने 400 मीटर हर्डल्स रेस को 46.46 सेकंड में पूरा करके स्वर्ण पदक जीता. राय ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में रजत पदक जीता है.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर का बेटा बना पेरिस ओलंपिक का हीरो? 2 गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget