एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: वापसी के लिए रवीन्द्र जडेजा के नक्शे कदम पर चलेंगे बुमराह! रिहैब के बाद रणजी ट्रॉफी में आ सकते हैं नजर

Jasprit Bumrah Fitness Update: जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले वह घरेलू क्रिकेट में हाथ आजमा सकते हैं.

Jasprit Bumrah in Ranji Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. उनके इस सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेलने की पूरी-पूरी उम्मीद है. हालांकि टेस्ट टीम में जगह पाने से पहले वह घरेलू क्रिकेट में दो-दो हाथ करते नजर आ सकते हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए जसप्रीत बुमराह रवीन्द्र जडेजा के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी में हैं. जडेजा भी चोट के चलते लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. अब रिहैब के बाद वह रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनेंगे. अब बुमराह भी इसी राह पर हैं.

'अभी रिहैब में लगेंगे दो और हफ्ते'
BCCI के आधिकारिक सूत्र ने इनसाइड स्पोर्ट्स को बताया है, 'वह (बुमराह) प्रोग्रेस तो कर रहे हैं लेकिन 100% फिट होने से वह काफी दूर हैं. उन्हें अगले दो हफ्ते और रिहैब करना होगा. इसके बाद ही वह क्रिकेट खेल पाएंगे. अगर सबकुछ ठीक रहता है तो वह ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं. हालांकि यह चयनकर्ताओं और बुमराह की हालत पर निर्भर करता है.'

'बुमराह को लेकर रिस्क नहीं लेंगे सिलेक्टर्स'
सूत्र ने बताया, 'जब बात खिलाड़ी की चोट की हो तो हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. हम पहले ही उनके (बुमराह) जल्दबाजी में की गई वापसी का नतीजा भुगत चुके हैं. इस गलती के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में नहीं लिया जा सका था. वह तभी वापसी करेंगे जब पूरी तरह फिट होंगे क्योंकि वर्ल्ड कप 2023 के लिए वह योजनाओं का अहम हिस्सा हैं. जहां तक घरेलू क्रिकेट का सवाल है तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले यह एक बेहतर प्रैक्टिस ग्राउंड साबित होता है.'

यह भी पढ़ें...

Rishabh Pant Update: दो हफ्तों में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो सकते हैं ऋषभ पंत, मैदान पर जल्द वापसी की उम्मीद बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget