एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तैयार हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने बैंगलोर स्थित NCA में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे

Jasprit Bumrah Comeback Team India: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज की शुरूआत 9 फरवरी से होगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज के पहले 2 टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे. हालांकि, इस बीच भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह का खेलना तकरीबन तय माना जा रहा है.

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह ने बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए यह राहत भरी खबर है. दरअसल, जसप्रीत बुमराह पिछले लंबे वक्त से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. वह चोट से जूझ रहे है. जसप्रीत बुमराह एशिया कप के अलावा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है.

नागपुर में खेला जाएगा पहला टेस्ट

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम नागपुर पहुंच चुकी है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आ चुकी है. हालांकि, आज उस्मान ख्वाजा समेत टीम के कोचिंग स्टाफ सदस्य भारत पहुंचेंगे. दरअसल, उस्मान ख्वाजा वीजा नहीं मिलने के कारण टीम के साथ भारत नहीं आ सके थे, लेकिन आज वह बैंगलोर पहुंच जाएंगे.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट

ये भी पढ़ें-

INDW vs SAW Final: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को फाइनल में 5 विकेट से हराया, त्रिकोणीय सीरीज पर किया कब्जा

VIDEO: Shubman Gill के रूम में घुसे टीम इंडिया के दो खिलाड़ी, देखें क्यों जड़ दिया थप्पड़!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget